scriptअपहरण व जानलेवा हमले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार | Patrika News
जोधपुर

अपहरण व जानलेवा हमले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

– दस हजार रुपए का था ईनाम

जोधपुरFeb 17, 2025 / 11:36 pm

Vikas Choudhary

Suresh bhaniya wanted

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सुरेश भा​णिया

जोधपुर.

विवेक विहार थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम डीएसटी पश्चिम की मदद से लम्बे समय से फरार 10 हजार रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गत वर्ष 6 सितम्बर को विवेक विहार थाने में एक व्यक्ति का अपहरण व बंधक बनाने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी सुरेश भाणिया फरार हो गया था। इस बीच, वह कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-2 में खड़ा था। डीएसटी के कांस्टेबल सुनील कुमार की सूचना पर डीएसटी प्रभारी पिंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तलाश शुरू की और सुरेश भाणिया को पकड़ लिया। उसे विवेक विहार थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद मूलत: लूनी थानान्तर्गत शिकारपुरा हाल मोगड़ा कला निवासी सुरेश भाणिया (22) पुत्र ढलाराम पटेल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि सुरेश के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ एफआइआर दर्ज हैं।

Hindi News / Jodhpur / अपहरण व जानलेवा हमले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो