scriptआखिरकार राजस्थान के इस बड़े शहर का नया नक्शा हो गया जारी, अब होंगे 100 वार्ड | New draft and map of Jodhpur Nagar Nigam area released, there will be 100 wards in the city | Patrika News
जोधपुर

आखिरकार राजस्थान के इस बड़े शहर का नया नक्शा हो गया जारी, अब होंगे 100 वार्ड

Nagar Nigam Jodhpur: नई सीमा क्षेत्र को शामिल करने के बाद वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर निगम सीमा में रहने वाली जनसंख्या 11,18,446 हो जाएगी।

जोधपुरApr 11, 2025 / 04:05 pm

Rakesh Mishra

Nagar Nigam jodhpur
राजस्थान के जोधपुर के नगर निगम परिसीमन का नया ड्राफ्ट और नक्शा जारी कर दिया गया। नए परिसीमन के तहत दोनों नगर निगम को मिलाकर शहर में 100 वार्ड बनाए गए हैं। इसमें कुड़ी भगतासनी नगर पालिका, उचियारड़ा, बासनी बेन्दा, सांगरिया, खारिया रणधीर और झालामंड को अब जोधपुर नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है।
ये क्षेत्र लूणी विधानसभा क्षेत्र के हैं। परिसीमन में लूणी विधानसभा क्षेत्र से 6 वार्ड बनाए गए हैं। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से 2 वार्ड, शहर विधानसभा से 3 और सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से 1 वार्ड का क्षेत्रफल कम किया गया है। इनसे प्राप्त क्षेत्र और हाल ही निगम सीमा में जोड़े गए नए इलाकों को मिलाकर नए वार्ड बनाए गए हैं। हर वार्ड में वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर करीब 8500 से 12000 मतदाताओं की संख्या रखी गई है। नई सीमा क्षेत्र को शामिल करने के बाद वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगर निगम सीमा में रहने वाली जनसंख्या 11,18,446 हो जाएगी।

ये रहेगा आरक्षण

वार्ड-वर्ग
64 – सामान्य
13 – अनुसूचित जाति
2 – अनुसूचित जनजाति
21 – अन्य पिछड़ा वर्ग

ऐसे बना लूणी के वार्ड

पाल गांव पूर्व व वीर तेजाजी नगर को मिलाकर वार्ड संख्या 10 बनाया है। कुड़ी भगतासनी वार्ड संख्या 50, वीर तेजाजी नगर का वार्ड 47, झालामंड, बासनी बेंदा, खारड़ा रणधीर व उचियारड़ा को मिलाकर वार्ड 51 बनाया है। नांदड़ी व श्रीयादे नगर का वार्ड 78 रहेगा। वार्ड संख्या 100 में कुछ हिस्सा जोड़ा गया है। इन क्षेत्रों की 61,348 आगादी निगम में आएगी।

सबसे छोटा और बड़ा वार्ड सरदारपुरा में

निगम के परिसीमन में इस बार सबसे छोटा और बड़ा वार्ड सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में है। वार्ड 70 जनसंख्या के आधार पर छोटा वार्ड होगा। इस वार्ड की जनसंख्या 7129 होगी जबकि जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा वार्ड 87 होगा। इसकी जनसंख्या 13803 होगी।
यह वीडियो भी देखें

सूरसागर में सर्वाधिक वार्ड

सर्वाधिक वार्ड सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसमें 38 वार्ड शामिल हैं। सबसे कम वार्ड शहर विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। इसमें 26 वार्ड शामिल किए गए हैं। सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में 28 वार्ड बनाए हैं। नांदडी व श्रीयादे नगर के दो वार्ड पिछले ड्राफ्ट में नए बनाए गए। लूणी विधानसभा क्षेत्र के 6 नए वार्ड भी जोड़े गए हैं।

Hindi News / Jodhpur / आखिरकार राजस्थान के इस बड़े शहर का नया नक्शा हो गया जारी, अब होंगे 100 वार्ड

ट्रेंडिंग वीडियो