scriptCG News: खाद्यान्न सामग्री वितरण में हेराफेरी, 14 राशन दुकान के खिलाफ SDM ने दिए जांच के आदेश | CG News: SDM ordered investigation against 14 ration shops | Patrika News
कांकेर

CG News: खाद्यान्न सामग्री वितरण में हेराफेरी, 14 राशन दुकान के खिलाफ SDM ने दिए जांच के आदेश

CG News: खाद्यान सामग्री वितरण में हेराफेरी करने वाले संचालक पर कार्यवाही की मांग की गई। इतने वर्षों में समिति के एक भी सदस्य को दुकान पर खाद्यान वितरण करते देखा नहीं गया।

कांकेरMar 01, 2025 / 02:42 pm

Laxmi Vishwakarma

CG News: खाद्यान सामग्री वितरण में हेराफेरी, 14 राशन दुकान के खिलाफ SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: श्याम नगर पीव्ही 14 राशन दुकान संचालक खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया। ऑनलाइन में राशन वितरण दिखा दिया गया जिसको लेकर ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर पखांजूर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने जाँच के आदेश दिए है। ग्रामीणों खाद्यान सामग्री वितरण में हेराफेरी करने वाले संचालक व समिति पर कार्यवाही करने की मांग की है।

CG News: राशन वितरण में बड़ी गड़बड़ी

ग्रामीणों ने बताया कि कार्ड में राशन वितरण की कोई जानकारी नहीं हैं। ग्रामीण नेपाल राय, शिखर बाला, निरंजन सरकार, अभिजित बिस्वास, देवाशीष कुमार, दीपक मजुमदार, बिमल बड़ाई ने कहा जयश्री नगर पीव्ही 128 के प्रतिमा महिला स्व. समूह द्वारा राशन दुकान का संचालन किया जा रहा हैं। जबकि नियम के तहत दुकान में समिति के सदस्य या अध्यक्ष की उपस्थिति होना था।
इतने वर्षों में समिति के एक भी सदस्य को दुकान पर खाद्यान वितरण करते देखा नहीं गया। ग्रामीणों ने कहा पीव्ही 46 के एक व्यक्ति राशन दुकान में खाद्यान वितरण करता हैं। उनके परिवार के लगभग लोग अंचल के कई राशन दुकानों को संचालन कर रहे हैं जिसकी वजह से राशन वितरण में गड़बड़ी हो रही है।
यह भी पढ़ें

CG ration shop: संचालक की मनमानी से ग्रामीणों में मायूसी के साथ आक्रोश भी, 4 माह से नहीं मिला राशन, एसडीएम ने ये कहा

निष्पक्ष जांच होनी चाहिए: कलेक्टर

CG News: इस संबध में पखांजूर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंजोर सिंग पैकरा ने कहा जांच के आदेश दे दिया गया हैं। जांच में जो भी दोषी पाए जायेंगे उनके ऊप्र उचित कार्यवाही किया जाएगा। शासन से प्राप्त राशन को गोदाम में खाली करने के दौरान समिति की निगरानी रहनी चाहिए।
श्याम नगर के मुख्य गोडाउन को छोड़कर संचालक पीव्ही 13, सोहागावं में गोडाउन बनाकर खाद्यान रखवाते हैं जो नियम के विरुद्ध हैं। ग्रामीणों ने जाँच नहीं होने पर जिला कलेक्टर एवं खाद्य मंत्री को लिखित आवेदन करने की बात कही हैं। उन्होंने बताया गरीबों के लिए प्रदाय खाद्यान में समिति संचालक खाद्य अधिकारी से मिलीभगत कर हेराफेरी करते है। इसकी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए।

Hindi News / Kanker / CG News: खाद्यान्न सामग्री वितरण में हेराफेरी, 14 राशन दुकान के खिलाफ SDM ने दिए जांच के आदेश

ट्रेंडिंग वीडियो