scriptसीओ साहब आप नीलू यादव की हत्या करना चाहते हैं- अधिवक्ता राजेश तिवारी, क्या कहती है कन्नौज पुलिस? | CO sahab wants to kill Neelu Yadav- Advocate Rajesh Tiwari, Kannauj police say? | Patrika News
कन्नौज

सीओ साहब आप नीलू यादव की हत्या करना चाहते हैं- अधिवक्ता राजेश तिवारी, क्या कहती है कन्नौज पुलिस?

CO sahab wants to kill Neelu Yadav कन्नौज में गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद नवाब सिंह यादव के भाई नीलू यादव को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां नीलू यादव के वकील ने मिलने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मिलने से रोक दिया। ‌इस पर जमकर हंगामा हुआ। देखें वीडियो और कन्नौज पुलिस का जवाब-

कन्नौजFeb 09, 2025 / 09:05 am

Narendra Awasthi

तिर्वा मेडिकल कॉलेज की तस्वीर
CO sahab wants to kill Neelu Yadav, police denied कन्नौज के तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उस समय हंगामा हो गया। जब गैंगस्टर एक्ट में जिला कारागार में निरुद्ध कैदी नीलू यादव को उपचार के लिए लाया गया। नीलू यादव का वकील राकेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गया। जहां उसने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से नीलू यादव से मिलाने को कहा। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि अदालत से आदेश लेकर आए। आपको मिलवा दिया जाएगा। लेकिन राकेश तिवारी नहीं माने। उन्होंने जोर-जोर से अपनी बात रखनी शुरू कर दी और बोले सीओ साहब आप नीलू यादव को मरवाना चाहते हैं।‌ एक्स पर वीडियो पोस्ट के साथ कन्नौज पुलिस ने जवाब भी दिया है। मामला तिर्वा मेडिकल कॉलेज का है। ‌
यह भी पढ़ें

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में असलहे बरामद, दो गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तिर्वा मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वकील राजेश तिवारी मेडिकल कॉलेज में उपचार करने आए नीलू यादव से मिलने की बात करता है। मौके पर मौजूद क्षेत्राधिकारी नगर ने उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। बोले बिना अदालत के आदेश से आप मिल नहीं सकते। राजेश तिवारी ने अपनी बात दोहराई। इस पर मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
अधिवक्ता राजेश तिवारी ने कहा- आप कमलेश कुमार नीलू की हत्या करना चाहते।
सीओ ने कहा कि लेकिन आप मिल नहीं सकते।
वकील- सीओ साहब कायदे से रहो
सीओ-आप भी कायदे से रहो
इस बीच दोनों पक्षों में माहौल गर्म होता देख वकील राकेश तिवारी को अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया।

क्या कहती है कन्नौज पुलिस?

कन्नौज पुलिस का जवाब
कन्नौज पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार वीरपाल उर्फ नीलू यादव जिला कारागार में बंद है। अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण नीलू यादव को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया था। उसी समय अधिवक्ता राकेश तिवारी अपने अन्य साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और जबरदस्ती नीलू यादव से मिलने का प्रयास करने लगे। क्षेत्राधिकारी नगर ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

सीओ बोले- अदालत का आदेश लेकर आएं

क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार का कहना था कि न्यायिक अभिरक्षा में बंद अभियुक्त से आप नहीं मिल सकते हैं। अदालत से आदेश लेकर आए। लेकिन वकील राकेश तिवारी नहीं माने और मिलने का दबाव बनाने के लिए हंगामा करने लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया था। वायरल वीडियो को एडिट करके प्रसारित किया गया है। कन्नौज पुलिस संपूर्ण वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है।

देखें वीडियो-

Hindi News / Kannauj / सीओ साहब आप नीलू यादव की हत्या करना चाहते हैं- अधिवक्ता राजेश तिवारी, क्या कहती है कन्नौज पुलिस?

ट्रेंडिंग वीडियो