उत्तर प्रदेश के कन्नौज में तिर्वा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री बरामद की है। मौके से दो को गिरफ्तार किया है। जिसमें से विनोद कुमार निवासी बंसी पुरवा और हैप्पी उर्फ रोशन निवासी सुभाष नगर शामिल हैं। मौके से वेल्डिंग मशीन, ड्रिल मशीन सहित बड़ी संख्या में असलहा बनाने में वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक तिर्वा जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध रूप से संचालित नजायज शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद निवासी बंसी पुरवा थाना तिर्वा, रोशन निवासी सुभाष नगर शामिल है। दोनों मिलकर शस्त्र फैक्ट्री चल रहे थे। जिनके पास से छह तमंचा 315 बोर और एक अधिया बरामद किया गया है। दो अधिया, एक तमंचा अर्द्ध निर्मित बरामद हुआ है। इसके अतिरिक्त असला बनाने में लगने वाले औजार और मशीन भी बरामद की गई है। सुभाष का पहले का भी अपराधिक के इतिहास है। रुक रुक कर काफी लंबे समय से असलहा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। अभी और पूछताछ की जा रही है।