scriptसहारनपुर से प्रयागराज जा रही बस पर टोलकर्मी का हमला, क्या कहते हैं एसपी? | Toll worker attack on bus, going from Saharanpur to Prayagraj, SP say | Patrika News
कन्नौज

सहारनपुर से प्रयागराज जा रही बस पर टोलकर्मी का हमला, क्या कहते हैं एसपी?

Toll worker attack on bus कन्नौज स्थित टोल प्लाजा में उसे समय हंगामा हो गया। जब एक टोलकर्मी ने बस पर डंडे से हमला बोल दिया। जिससे उसका शीशा टूट गया। महिला को भी चोट आई। घटना के संबंध में एसपी ने यह जानकारी दी।‌

कन्नौजFeb 11, 2025 / 04:49 pm

Narendra Awasthi

घटना की जानकारी देते पुलिस अधीक्षक
Toll worker attack on bus कन्नौज में टोल कर्मचारी ने बस पर डंडे से हमला बोल दिया। जिससे एक शीशा टूट गया। इस दौरान महिला को भी चोटें आई है।‌ दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। टोल कर्मचारियों ने अपनी गलती भी माल ली। एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता है।‌ मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
यह भी पढ़ें

“डीएम हो तो कानपुर जैसे वरना…” जो काम 7 सालों में नहीं हुआ वह 10 मिनट में हो गया

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के बसीरापुर टोल प्लाजा के पास उस समय हंगामा हो गया। जब टोल टैक्स कर्मचारियों ने बस पर डंडे से हमला बोल दिया। जिससे शीशा भी टूट गया है। एक महिला यात्री को चोट भी आई है। घटना के समय बस सहारनपुर से प्रयागराज जा रही थी। टोल कर्मचारियों का आरोप है कि बस चालक ने गाली गलौज किया और बैरियर को तोड़ दिया है। मौके पर पहुंचे टोल प्लाजा मैनेजर ने स्थिति को समझा और सीसीटीवी फुटेज को दिखा। सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ कि बाइक से टकराकर स्टॉपर पोल टूटा था।‌ टोल मैनेजर ने माफी मांगते हुए टोलकर्मी को हटा दिया।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक कन्नौज?

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ थाना कोतवाली के बसीरपुर टोल प्लाजा के पास कानपुर जा रही थी इस समय टोल कर्मचारियों ने बस के शीशे में डंडा मार दिया जिससे शीशा टूट गया एक महिला को चोट भी लगी है। टोल ब्लेजर में मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज के निरीक्षण के बाद टोल कर्मचारियों की गलती पाई और उसे निकाल दिया। टोल कर्मचारियों ने अपनी गलती भी मान ली है और दोनों पक्षों में समझौता हो गया है किसी ने भी कानूनी कार्रवाई के संबंध में कोई शिकायती पत्र नहीं किया है बस आगे चली गई है। ‌

Hindi News / Kannauj / सहारनपुर से प्रयागराज जा रही बस पर टोलकर्मी का हमला, क्या कहते हैं एसपी?

ट्रेंडिंग वीडियो