मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा कानपुर सोमवार का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में सोमवार की दोपहर को बादल गरजने के साथ जमकर बारिश होने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है,
कैसा रहेगा कानपुर में 6 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में हल्की-फुल्की बारिश भी हो सकती है। 14 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
कैसा रहेगा 10 मई तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 7 मई का तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 9 प्रतिशत बारिश होने के संबंध में जानकारी दी गई है। गुरुवार 8 मई को तापमान 27 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 10 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को 28 से 37 डिग्री के बीच तापमान और 12 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 10 मई को 28 से 38 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 6 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।