scriptWeather news: मौसम विभाग का अलर्ट, बढ़ते तापमान में लगेगी रोक, बारिश को लेकर क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक | Weather department alert stop rising temperature, what say about rain | Patrika News
कानपुर

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट, बढ़ते तापमान में लगेगी रोक, बारिश को लेकर क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

IMD weather forecast जनवरी महीने के अंत और फरवरी के शुरुआत में ही गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। लेकिन मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हवाओं की चाल के कारण बढ़ते तापमान कमी आएगी। सुबह और शाम ठंड का असर दिखाई पड़ेगा।

कानपुरFeb 01, 2025 / 08:20 pm

Narendra Awasthi

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
IMD latest weather prediction आईएमडी मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहने का अनुमान है। जो सामान्य से .7 डिग्री अधिक है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आगामी रविवार और सोमवार 3 फरवरी को उत्तर और पश्चिम दिशा से हवाओं के आने का क्रम बना रहेगा। ऊंचे आसमान पर हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। अगले 5 दिनों में सुबह और रात को आसमान में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जिससे ठंड भी पड़ेगी। बारिश नहीं होगी।
यह भी पढ़ें

महाकुंभ 2025 ने इस लड़के की बदल दी जिंदगी, मुफ्त में शुरू किया कारोबार, कमाई इतनी कि लोग रह गए हैरान

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा कानपुर में दो फरवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सेवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Kanpur / Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट, बढ़ते तापमान में लगेगी रोक, बारिश को लेकर क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

ट्रेंडिंग वीडियो