पत्थरों से चिपक रही चुंबक
कुकढाल गांव का क्षेत्र इंदारी सागर बांध के पानी से घिरा हुआ है। जंगल और बेकवॉटर में बने इस बांध का पानी कम होने पर गांव के रहने वाले गिरवर राजपूत अपने कुछ साथियों के साथ वहां नहाने गए थे। तबी उन्हें ये अनोखे पत्थर मिले। पत्थर कुछ खास थे वो इन्हें अपने साथ घर ले आए और जब चुंबक इन पत्थरों के पस लाए तो चुंबक पत्थरों से चिपकने लगा ये देखकर वो हैरान रह गए। वो तुरंत पत्थर लेकर खनिज कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को पूरी बात बताई।
एमपी में भाजपा नेता पर 24 करोड़ 50 लाख का जुर्माना, पार्टी से निष्कासित
पत्थरों में लौह तत्व मौजूद होने की संभावना
खनिज कार्यालय में जब अधिकारियों ने पत्थरों से चुंबक को चिपकते देखा तो वो भी हैरान रह गए। अपर कलेक्टर काशीराम बडोल ने जानकारी देते हुए बताया कि किल्लौद ब्लॉक के कुकढाल गांव में ग्रामीणों को कुछ पत्थर मिले हैं जिनसे चुंबक चिपक रही है। इन पत्थरों को जांच के लिए जबलपुर लैब भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि ये पत्थर छोटे होने के बावजूद काफी वजनी हैं।