scriptCG News: बारात लेकर आधे रास्ते पहुंचा दूल्हा, इधर दुल्हन ने कर दिया ये कांड, जानें मामला… | CG News: When groom left with wedding procession, bride refused to marry | Patrika News
कोरबा

CG News: बारात लेकर आधे रास्ते पहुंचा दूल्हा, इधर दुल्हन ने कर दिया ये कांड, जानें मामला…

CG News: विवाह को लेकर कोरबा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दूल्हा अपनी पूरी बारात को लेकर दुल्हन को लेने ही पहुंच रहा था तभी दुल्हन ने आधे रास्ते ही बारात रूकवा दी।

कोरबाFeb 19, 2025 / 12:55 pm

Laxmi Vishwakarma

CG News: बारात लेकर आधे रास्ते पहुंचा दूल्हा, इधर दुल्हन ने कर दिया ये कांड, जानें मामला...
CG News: विवाह को लेकर कोरबा में अजब-गजब का मामला सामने आया है। ब्याह रचाने के लिए दुल्हा उज्जैन से बारात लेकर निकल गया। जब बारात आधे रास्ते पहुंची तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए शादी करने से मना कर दिया कि उनकी लड़की ब्याह रचाने के लिए तैयार नहीं है। अब यह मामला दीपका थाना पहुंच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इधर दुल्हे का आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। साजिश रचकर वधु पक्ष ने जेवर, कपड़ा इत्यादि लिया है और बाद में शादी से भी इनकार किया है। दीपका थाना को इस मामले की जानकारी दी गई है और पुलिस से दुल्हन, उसके माता-पिता और मध्यस्थ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि इस मामले की जांच चल रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

CG News: सामाजिक रीति-रिवाज से की जा रही थी शादी

बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाले मितेश भटनागर की शादी दीपका की रहने वाली एक लड़की से तय हुआ। लड़की की मां ने मितेश की माता का मोबाइल नंबर समाज की सोशल मीडिया ग्रुप से लिया था। मितेश उज्जैन के कायस्थ परिवार से ताल्लुक रखता है। दीपका में उसकी शादी कायस्थ परिवार की एक लड़की से तय हुआ था। दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते थे।
बातचीत आगे बढ़ी तब मितेश ने अपनी होने वाली पत्नी के लिए एक मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था। लड़की को देखने के लिए मितेश का परिवार दीपका आया था और यहां रिश्ता पक्का हुआ। तब दोनों पक्षों के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से शादी के पहले की रस्म अदायगी की गई। मितेश का परिवार उज्जैन लौट गया। इस बीच लड़की के परिवार वाले भी उज्जैन गए।

लड़की नहीं करना चाहती थी शादी

दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से मितेश की शादी 24 नवंबर 2024 को तय हुआ। लड़की के परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उज्जैन जाकर शादी करने में असमर्थता जताई। लड़की पक्ष की ओर से इसके लिए रतनपुर को चुना गया और इस पर वर पक्ष भी राजी हो गया। जैसे-जैसे शादी के दिन करीब आते गए वर पक्ष अपनी तैयारियों में लगा रहा।
24 नवंबर को होने वाली शादी के लिए मितेश का परिवार और रिश्तेदार उज्जैन से बारात लेकर रतनपुर के लिए निकल गए। रास्ते में जब आधा दूर पहुंचे तब उन्होंने लड़की के पिता को फोन लगाया और यह जानना चाहा कि लड़की वाले रतनपुर कब आ रहे हैं। तब लड़की के पिता ने यह कहते हुए अपनी बेटी की शादी मितेश से शादी करने में असमर्थता जताई कि लड़की मितेश से शादी करना नहीं चाहती है।
यह भी पढ़ें

CG News: दुल्हन बनने से 2 दिन पहले तालाब में कूदकर युवती ने दी जान, अर्थी के बाद निकली भाई की बारात

इसके बाद मितेश के परिवार ने मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति को फोन लगाया लेकिन बात नहीं बनी। इसके पहले कि पूरी बात फोन पर होती लड़की के पिता और मध्यस्थता करने वाले व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर दिया। बाराती रतनपुर पहुंच गया, जब वहां को नहीं मिला तो दीपका पहुंचे। लड़की के घर में ताला लगा हुआ था और लड़की के परिजनों का मोबाइल नंबर बंद था। बिना ब्याह रचाए बारात वापस चली गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

CG News: मितेश के परिवार का आरोप है कि शादी से पहले की रस्म, लड़की के लिए जेवर, कपड़े, होटल की बुकिंग आदि पर लगभग 3 लाख रुपए खर्च हुए हैं। दुल्हे पक्ष का कहना है कि यदि शादी नहीं करनी थी तो पहले ही लड़की के माता-पिता को अपनी स्थिति बतानी थी। परिवार ने इसे प्रतिष्ठा हनन बताया है और इसकी शिकायत दीपका थाना में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News / Korba / CG News: बारात लेकर आधे रास्ते पहुंचा दूल्हा, इधर दुल्हन ने कर दिया ये कांड, जानें मामला…

ट्रेंडिंग वीडियो