CG Murder Case: पुलिस की जांच शुरू
बताया जाता है कि कोरबी चोटिया अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा का रहने वाला 70 साल का बुजुर्ग महा सिंह अपनी 60 वर्ष की पत्नी दशमतिया बाई से खाना खाने के बाद झगड़ रहा था। मामला इतना बढ़ गया कि महा सिंह ने टांगी से पत्नी पर हमला किया। बुजुर्ग महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। घने जंगल के बीच की घटना होने के कारण घर के लोग तत्काल बाद
पुलिस को सूचना नहीं दे सके।
अगले दिन सुबह मामले की जानकारी देने के लिए
कोरबी चौकी पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। इसके पहले महा सिंह घर से फरार हो गया। पुलिस हत्या के आरोपी ग्रामीण की तलाश कर रही है। इस बीच प्रारंभिक जांच में पुलिस का पता चला है कि घटना के समय महा सिंह ने शराब पी थी। जिस कारण उससे यह घटना हुई।