CG Crime News: घायल का इलाज जारी..
बताया जाता है कि इस क्षेत्र में सालिया मसीह (44) रहता है। वह
रोजी-मजदूरी का काम करता है। सालिया की पत्नी दूसरे के घर काम कर परिवार का खर्च चलाती है। पत्नी के काम करने से पति नाराज था और वह पत्नी के चरित्र पर संदेह करता है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कई बार सालिया पत्नी से झगड़ा करता था। इसे लेकर दोनों के रिश्ते दिन-प्रतिदिन खराब हो रहे थे। गुरुवार को पत्नी कामकाज कर घर लौटी थी। इस बीच पति ने उससे दोबारा शुरू किया।
मामल इतना बढ़ गया कि पत्नी ने घर में रखी चाकू पति को घोंप दिया। हंगामा बढ़ता देख पड़ोसी पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का बयान दर्ज किया जाएगा और डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दंपति की दो संतान है। बड़ी बेटी 12वीं की छात्रा है, जबकि पुत्र भी पढ़ाई-लिखाई करता है। महिला अपनी कमाई से दोनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई कराती है। इस घटना से बच्चे भी परेशान हैं।