scriptBlack Salt Side Effects: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए काला नमक? जानिए इसके नुकसान | Black Salt Side Effects These 5 people should not eat black salt kala namak kise nahi khana chahiye | Patrika News
लाइफस्टाइल

Black Salt Side Effects: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए काला नमक? जानिए इसके नुकसान

Black Salt Side Effects: काला नमक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। जानिए किन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए काला नमक और इसके क्या साइड इफेक्ट हो सकते हैं।

भारतJun 02, 2025 / 08:23 am

Nisha Bharti

Black Salt Side Effects

Black Salt Side Effects प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Black Salt Side Effects: काला नमक खाने का स्वाद बढ़ाने वाला मसाला है जो अक्सर चाट, दही, सलाद या नींबू पानी में डाला जाता है। इसका स्वाद थोड़ा खट्टा-नमकीन होता है और लोग इसे पाचन के लिए भी अच्छा मानते हैं। लेकिन हर चीज हर किसी के लिए ठीक नहीं होती। काला नमक भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
आप किसी तरह की बीमारी से जूझ रहा रहे हैं तो बिना सोचे समझे इसका ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी तकलीफ बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कि किन 5 लोगों को काला नमक खाने से बचना चाहिए। (kale namak ke nuksan)

हाई ब्लड प्रेशर वालों को परेशानी हो सकती है

अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो काला नमक आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसमें भी नमक जैसा सोडियम होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। भले ही यह सादा नमक से थोड़ा हल्का माना जाता है, लेकिन फिर भी ज्यादा लेने पर ये दिक्कत बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को खाने में इसका कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Jeera Saunf Ajwain Powder: जीरा, सौंफ और अजवाइन चूर्ण के साथ भूलकर भी नहीं खाएं ये 5 चीजें, वरना हो सकता है नुकसान

किडनी पेशेंट

जिन लोगों की किडनी कमजोर है या जिन्हें किडनी की कोई बीमारी है। उन्हें काला नमक नहीं खाना चाहिए। नमक शरीर में पानी और खनिजों का संतुलन बिगाड़ सकता है। इससे किडनी पर और ज्यादा बोझ पड़ता है। इससे हालत बिगड़ सकती है। किडनी के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना इसे बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।

गैस, एसिडिटी या अल्सर वाले लोग नहीं खाएं

अगर आपको पेट में गैस बनती है, खट्टी डकार आती हैं या पेट में जलन रहती है तो काला नमक नुकसान कर सकता है। इसका स्वाद खट्टा होता है। जो पेट की परेशानी बढ़ा सकता है। कई बार ये पेट की परत को नुकसान पहुंचाता है और अल्सर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बन सकता है।

हड्डियों की कमजोरी वालों के लिए सही नहीं

काला नमक में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर से कैल्शियम कम कर सकते हैं। इससे हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं। बुजुर्गों या जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी कोई दिक्कत है उन्हें इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

थायरॉइड के मरीज सावधानी बरतें

थायरॉइड के मरीजों को आयोडीन की जरूरत होती है जो सादा नमक में होता है। लेकिन काले नमक में आयोडीन नहीं होता। अगर आप सिर्फ काला नमक ही खाते हैं तो शरीर को जरूरी आयोडीन नहीं मिलेगा और थायरॉइड की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए इन मरीजों को दोनों नमक संतुलन में लेना चाहिए।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Black Salt Side Effects: किन लोगों को नहीं खाना चाहिए काला नमक? जानिए इसके नुकसान

ट्रेंडिंग वीडियो