मानसून में स्वस्थ रहने के लिए क्या खाएं और क्या न खाएं- एक्सपर्ट
डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक) बताते हैं कि बारिश का मौसम जहां सुकून और ठंडक लेकर आता है, वहीं यह समय संक्रमण, अपच और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी खतरा बढ़ा देता है। ऐसे में सही खानपान अपनाकर और कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।मानसून में क्या खाएं (What to eat in monsoon)
हल्का और सुपाच्य भोजन
बारिश में शरीर की पाचन शक्ति थोड़ी धीमी हो जाती है, इसलिए इस मौसम में हल्का, कम तला-भुना और आसानी से पचने वाला भोजन ही करें। जैसे दलिया, खिचड़ी, उबली हुई सब्जियां, मूंग दाल, सूप आदि।गर्म भोजन
गरम पानी, अदरक वाली चाय, तुलसी का काढ़ा, सौंफ का पानी और सूप जैसी चीजें न केवल गले और पाचन तंत्र को राहत देती हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती हैं।मौसमी फल
बारिश के मौसम में ऐसे फल खाएं जिनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर हों। जैसे सेब, पपीता, नाशपाती, जामुन, अनार आदि। ये फल पाचन सुधारते हैं और शरीर को ऊर्जा भी देते हैं।प्रोबायोटिक आहार
दही, छाछ जैसे प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं जो आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इन्हें रोजाना भोजन में शामिल करें।इम्युनिटी बढ़ाने वाले आहार
हल्दी वाला दूध, तुलसी, अदरक, लहसुन, आंवला जैसे तत्व रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। इन्हें काढ़ा या भोजन में शामिल करें।मानसून में क्या नहीं खाएं (What not to eat in monsoon)
स्ट्रीट फूड से परहेज करें
बारिश में सड़क किनारे मिलने वाला चाट, पकौड़ी, गोलगप्पा जैसे आहार बैक्टीरिया और संक्रमण का घर बन जाते हैं। इनसे दूरी बनाकर रखें।तले और मसालेदार आहार
पकौड़े, समोसे, चिप्स जैसे तले हुए खाने और अत्यधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन अपच, एसिडिटी और गैस की समस्या पैदा कर सकता है।कच्ची और पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि में कीटाणुओं और मिट्टी के अंश हो सकते हैं। इन्हें अच्छे से धोकर और पका कर ही सेवन करें। कच्ची सब्जियां, सलाद आदि से दूरी बनाएं।सीफूड खाने से परहेज
बरसात में नमी अधिक होने के कारण मछलियों और अन्य समुद्री भोजन में जल्दी खराबी आ सकती है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है।स्वास्थ्य के लिए अन्य जरूरी सुझाव (Important tips for health)
-साफ और उबला हुआ पानी पिएं: बारिश में जल-जनित रोग बढ़ जाते हैं। इसलिए हमेशा उबला या फ़िल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।-हाथों की स्वच्छता बनाए रखें: खाना बनाने और खाने से पहले हाथ धोना जरूरी है ताकि बैक्टीरिया न फैलें।
-फ्रिज में रखे खाने से सावधान रहें: बासी या लंबे समय तक फ्रिज में रखा खाना खाने से बचें।
-पर्याप्त नींद लें और तनाव न लें: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए नींद जरूरी है।
-बारिश में भीगने से बचें और भीग जाएं तो तुरंत कपड़े बदलें।