scriptभाजपा नेता का अवैध रिजॉर्ट सील, लाखों की खनन सामग्री जब्त, बड़ी कार्रवाई से खलबली | BJP leader's illegal resort sealed, mining material worth crores seized, big action creates panic | Patrika News
लखनऊ

भाजपा नेता का अवैध रिजॉर्ट सील, लाखों की खनन सामग्री जब्त, बड़ी कार्रवाई से खलबली

Big action of administration:वन भूमि पर बने भाजपा नेता के अवैध रिजॉर्ट को प्रशासन ने सील कर दिया है। साथ ही अवैध रूप निकाले गए पत्थर और लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। आरोपी भाजपा नेता पर जल्द ही बड़ा जुर्माना लगाने की तैयारी चल रही है।

लखनऊFeb 18, 2025 / 07:45 am

Naveen Bhatt

Administration has sealed illegal resort of BJP leader in Uttarakhand

प्रशासन ने भाजपा नेता का अवैध रिजॉर्ट सील करते हुए निर्माण कार्य भी रुकवाया

Big action of administration:प्रशासन ने भाजपा नेता का अवैध रिजॉर्ट सील करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है। ये मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक स्थित थिकलना गांव का है। यहां सड़क बनाने के नाम पर अवैध खनन और हरे पेड़ों को काटने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर सोमवार सुबह प्रशासन और वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची। यहां वन पंचायत की भूमि पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व निवर्तमान प्रधान राजेंद्र सिंह राणा का रिजॉर्ट बन रहा था। एक रिजॉर्ट पूर्व में तैयार हो चुका था। ये दोनों ही निर्माण वन पंचायत की भूमि पर बने मिले। साथ ही एक रिजॉर्ट का निर्माण कार्य चल रहा था। जहां करोड़ों का अवैध खनन डंप किया गया था। कार्रवाई करते हुए टीम ने बने रिजॉर्ट को सीज कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही घर में और सड़क किनारे डंप किए खनन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर 93.64 घन मीटर पत्थर भी मिला। इस पर एसडीएम सदर ने भूमि में अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के निर्देश जारी किए। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा के मुताबिक पुरानी रंजिश में शिकायत की गई थी। ग्रामीणों के साथ बैठकर विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जांच की गई है। जांच में जो भी सामने आएगा वह मुझे मान्य होगा। कहा कि प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ मेरा कोई विरोध नहीं है।

करोड़ों के पत्थर निकाले

छापेमारी में टीम ने पाया कि हर प्रकार के निर्माण में आरोपी ने करोड़ों का पत्थर खपा दिया। कई फीट लंबी सुरक्षा दीवार तैयार कर ली। बाउंड्री वाल में भी अवैध पत्थर लगा दिया। निर्माणाधीन कॉटेज भी पूरा पत्थरों से बनाया जा रहा था। जहां भी नजर गई वहां अवैध पत्थर ही दिखाई दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके लिए कितने पहाड़ चीर दिए होंगे।
ये भी पढ़ें-Upanal workers angry:10 हजार उपनल कर्मी सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर करेंगे केस

वायरल हुआ था वीडियो

थिकलना गांव में जंगलात की भूमि से करोड़ों के पत्थर निकालने और हरे-भरे पेड़ों को काटे जाने का मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। ग्रामीण मोहन सिंह राणा ने सड़क कटिंग के नाम पर अवैध खनन और हरे पेड़ों को धराशाही करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि पहाड़ों का सीना छलनी कर खनन निकासी की गई है। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था। कल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो हड़कंप मच गया था।

Hindi News / Lucknow / भाजपा नेता का अवैध रिजॉर्ट सील, लाखों की खनन सामग्री जब्त, बड़ी कार्रवाई से खलबली

ट्रेंडिंग वीडियो