क्या है महाशिवरात्रि का शुभ मुहुर्त
महाकुंभ में विभिन्न महत्वपूर्ण स्नान होते रहे हैं, जैसे मकर संक्रांति के दिन पहला अमृत स्नान, मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान, और बसंत पंचमी के दिन तीसरा अमृत स्नान हुआ। इसके बाद माघ पूर्णिमा के बाद अब महाशिवरात्रि के दिन होने वाला स्नान विशेष महत्व रखता है। महाशिवरात्रि की तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से प्रारंभ होगी और 27 फरवरी को सुबह 8:54 बजे समाप्त होगी। इस दिन महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। प्रयागराज के पंडित शिवदत्त की मानें तो आखिरी महास्नान का शुभ मुहूर्त 5:09 बजे से 5:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा अन्य प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं:
- प्रातः संध्या: 05:34 बजे से 06:49 बजे तक
- अमृत काल: 07:28 बजे से 09:00 बजे तक
- विजय मुहूर्त: 02:29 बजे से 03:15 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: 06:17 बजे से 06:42 बजे तक