scriptभारत की ताकत से कांपा पाकिस्तान, सपा बोली- सेना को सलाम | Patrika News
लखनऊ

भारत की ताकत से कांपा पाकिस्तान, सपा बोली- सेना को सलाम

ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्‍तान के सीजफायर के उल्‍लंघन पर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि यह पाकिस्‍तान का कायरतापूर्ण काम है। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। अब भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति का माहौल है।

लखनऊMay 12, 2025 / 12:28 pm

Aman Pandey

Opration Sindoor
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले और भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के हर फैसले का स्वागत करती है और हर निर्णय के साथ है।

देश की सेना को बधाई

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय सेना नागरिकों और देश की सुरक्षा करने में सक्षम है। पहलगाम में आतंकी घटना हुई जिसमें निर्दोष लोगों की जान गई। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। यह एक संक्षिप्त लेकिन निर्णायक ऑपरेशन था, जिसमें आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। समाजवादी पार्टी देश की सेना को बधाई देती है। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। हमारा देश महात्मा गांधी का है, जिन्होंने अहिंसा का पाठ पढ़ाया। भारत शांतिप्रिय देश है।
Samajwadi party, opretion sindoor,
सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद।

सरकार के साथ है सपा

सपा प्रवक्ता ने कहा कि युद्धविराम के लिए अमेरिका सहित कई अन्य देशों ने मध्यस्थता की, जो भी फैसला हुआ उसमें सपा, सरकार के साथ है। हसन ने कांग्रेस की ओर से विशेष सत्र बुलाने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा हमें इस पर ऐतराज नहीं है। विशेष सत्र बुलाकर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जो भी सवाल पूछे जा रहे हैं उनकी विस्तार से जानकारी दे देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें

ऑपरेशन नाकाबंदी : बस्ती रेंज के तीन जिलों में बनाए गए 145 स्थायी प्वाइंट, जिगजैग बैरियर के साथ ही लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग

10 मई की शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया गया। इस ऐलान के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले शुरू कर दिए थे। सीजफायर उल्लंघन का भारत ने भी करारा जवाब दिया। देर रात दोनों ओर से हमलों पर विराम लगा। इस बीच रविवार को मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक खत लिखकर सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की। इस पत्र में उन्होंने पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर चर्चा की बात लिखी।

Hindi News / Lucknow / भारत की ताकत से कांपा पाकिस्तान, सपा बोली- सेना को सलाम

ट्रेंडिंग वीडियो