scriptUP Politics: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला: विंग कमांडर व्योमिका पर टिप्पणी देश की बेटियों का अपमान   | UP Political: SBSP National Executive Meeting Condemns Casteist Remarks; Focuses on Social Justice and Organizational Expansion | Patrika News
लखनऊ

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला: विंग कमांडर व्योमिका पर टिप्पणी देश की बेटियों का अपमान  

Lucknow Politics: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव की विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की .

लखनऊMay 16, 2025 / 06:33 pm

Ritesh Singh

व्योमिका सिंह पर टिप्पणी शर्मनाक और महिला विरोधी

व्योमिका सिंह पर टिप्पणी शर्मनाक और महिला विरोधी

UP Politics anti-Dalit statement:  लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दयालबाग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक प्रतिनिधित्व, न्यायिक भागीदारी, और राष्ट्र निर्माण में शोषित-वंचित समाज की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु ठोस प्रस्ताव पारित किए गए।
यह भी पढ़ें

अब पहचान का पहला दस्तावेज़: जन्म के साथ ही शुरू होगी सरकारी पहचान की यात्रा 

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन नेताओं ने संगठन की आगामी रणनीतियों और जनहित नीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
Ram Gopal Yadav controversy statement

सपा नेता की टिप्पणी की निंदा

बैठक के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की गई जातिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की। राजभर ने कहा कि व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय और भारतीय बेटी का अपमान है। उन्होंने सपा पर दलितों और महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें

UP में नकली दवाओं पर Yogi सरकार की बड़ी कार्रवाई: 30 करोड़ की जब्ती, 1166 लाइसेंस रद्द 

जिसकी संख्या अधिक, उसकी भागीदारी पक्की’सुभासपा की नई रणनीति घोषित

Ram Gopal Yadav controversy statement
बैठक में सुभासपा ने “जिसकी संख्या अधिक, उसकी भागीदारी सुनिश्चित” के सिद्धांत पर निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दोहराया। पार्टी ने संविधान आधारित समतामूलक समाज के निर्माण के लिए अपने प्रयासों को और तेज करने का निर्णय लिया। संगठनात्मक विस्तार के तहत, विभिन्न जिलों में पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने और नए सदस्यों की भर्ती पर जोर दिया गया। सुभासपा ने हाल ही में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पुनः शामिल होकर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है।
Ram Gopal Yadav controversy statement
पार्टी ने आगामी चुनावों में दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।

Hindi News / Lucknow / UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला: विंग कमांडर व्योमिका पर टिप्पणी देश की बेटियों का अपमान  

ट्रेंडिंग वीडियो