CG Weather Alert: तेज हवा भी चलेगी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून 13 मई को अंडमान सागर, दक्षिण पूर्वी बंगाल और निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा। एक दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 to 40 किमी प्रतिघंटे की रतार से हवा चलने की संभावना जताई है। मई माह के पहले सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली रही है।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने से तेंदूपत्ता संग्रहकों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को महासमुंद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिजली हुई गुल
तेज हवा चलने के बाद शहर सहित
ग्रामीण क्षेत्रों में एक घंटे तक बिजली गुल रही। तेज हवा चलने से तार जोर-जोर से हिलते रहे। अंधड़ से कई जगह लगे बैनर भी टूट गए। वहीं शहर में चार बजे ही अंधेरा से छा गया था। इसके अलावा बदली भी छाई रही। शाम को हल्की बूंदाबांदी होती रही।