scriptMahasamund News: पर्वत पर मिली 15 दिन से लापता अज्ञात युवती की लाश, हड्डियां टूटी… देखकर पुलिस के उड़े होश | Mahasamund News: Dead body of a girl missing for 15 days found on the mountain | Patrika News
महासमुंद

Mahasamund News: पर्वत पर मिली 15 दिन से लापता अज्ञात युवती की लाश, हड्डियां टूटी… देखकर पुलिस के उड़े होश

CG News: महासमुंद के शिशु पाल पर्वत पर अज्ञात महिला की लाश मिली। लाश की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लाश मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।

महासमुंदMar 24, 2025 / 02:30 pm

Khyati Parihar

Mahasamund News: पर्वत पर मिली 15 दिन से लापता अज्ञात युवती की लाश, हड्डियां टूटी... देखकर पुलिस के उड़े होश
Mahasamund News: महासमुंद के शिशु पाल पर्वत पर अज्ञात महिला की लाश मिली। लाश की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। लाश मिलते ही आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लाश लगभग 15 दिन पुरानी बताई जा रही है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इस आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
बलौदा थाना प्रभारी ने बताया कि लाश की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। गुमशुदा व्यक्तियों की सूची मंगाई गई है। इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रायपुर मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमार्टम

थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के अनुसार, लाश करीब 15 दिन पुरानी है। इसलिए इसे पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजी जा रही है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
जांच में यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें

उफ…यह गुस्सा! छोटी-छोटी बातों पर खुद की ही जान के दुश्मन बन रहे बच्चे और युवा, अब तक 124 ने खाया जहर

इलाके में फैली सनसनी

अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मामला हत्या और आत्महत्या पर ही उलझा हुआ है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस मामले को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Hindi News / Mahasamund / Mahasamund News: पर्वत पर मिली 15 दिन से लापता अज्ञात युवती की लाश, हड्डियां टूटी… देखकर पुलिस के उड़े होश

ट्रेंडिंग वीडियो