scriptMahtari Vandan Yojana: महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने 1000 रुपए बना रहा आत्मनिर्भर | Mahtari Vandan Yojana: Change making self-reliant | Patrika News
महासमुंद

Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने 1000 रुपए बना रहा आत्मनिर्भर

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है।

महासमुंदMar 11, 2025 / 04:28 pm

Shradha Jaiswal

Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने 1000 रुपए बना रहा आत्मनिर्भर
Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की जिंदगी भी संवार रही है। ग्राम झालखहरिया की मीना विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदना योजना किसी वरदान से कम नहीं।
यह भी पढ़ें

Mahtari Vandan Yojana पर बड़ा अपडेट, सरकार अब ऐसे लोगों से वसूलेगी राशि, अपात्रों पर कार्रवाई के लिए मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Mahtari Vandan Yojana: आर्थिक संकट से मिला छुटकारा

फरवरी 2024 से उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने महासमुंद से सब्जी लाकर फेरी लगानी शुरू की। अब उनकी आमदनी बढ़ गई है। जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। मीना इसे अपनी आर्थिक स्थिरता की नींव मानती हैं और कहती हैं, यह योजना मेरे लिए एक नई उमीद लेकर आई है। इसी प्रकार से बोरियाझर की भोजबाई मोंगरे के लिए यह योजना नया जीवन लेकर आई।

महतारी वंदन योजना से बन गईं आत्मनिर्भर

पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, लेकिन मार्च 2024 से इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने छह महीने की राशि जोड़कर एक छोटी सब्जी दुकान खोल ली। अब उनके पास स्थायी आय का साधन है। भोजबाई गर्व से कहती हैं कि अब मुझे आत्मनिर्भर होने की खुशी है। मेरा खुद का व्यवसाय है और मैं खुद को सशक्त महसूस कर रही हूं।
इसी तरह ग्राम पंचायत कौन्दकेरा की उषा साहू ने इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग कर सब्जी का पसरा लगाया। अब वे प्रतिदिन 200 रुपए की आय अर्जित कर रही हैं। जिससे अपने बच्चों की शिक्षा और घर के खर्चों को आसानी से चला पा रही हैं। उषा भावुक होकर कहती हैं महतारी वंदन योजना ने मेरे जीवन को नई दिशा दी है। अब मैं आत्मनिर्भर हूं।

Hindi News / Mahasamund / Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं के जीवन में आया बदलाव, हर महीने 1000 रुपए बना रहा आत्मनिर्भर

ट्रेंडिंग वीडियो