जानिए पूरी कहानी
शातिर आरोपियों द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत युवाओं को पहले लड़की की आवाज में फोन कॉल किया जाता था। बातचीत में हवस (उत्तेजित करने वाली) भरी बातें कर उन्हें आकर्षित किया जाता था और फिर फिजिकल रिलेशन के नाम पर एकांत स्थान पर बुलाया जाता था। जब युवक मिलने आते, तो उन्हें मार पीट कर न्यूड होने को मजबूर किया जाता। जैसे ही वे नग्न अवस्था में होते, उनका वीडियो बना लिया जाता था। यही वीडियो बाद में फिरौती वसूलने के लिए हथियार बनता।
न्यूड वीडियो के ज़रिये उन्हें डराया जाता कि अगर पैसे नहीं दिए तो ये अश्लील क्लिप परिवार और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। समाज में बदनामी के डर से कई युवक चुपचाप पैसे दे देते थे।
जांच में जो आश्चर्यजनक बात सामने आई उसने पुलिस और लोगों दोनों को चौंका दिया। दरअसल, इस पूरे कांड को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड खुद लड़के ही थे, जो “लड़की की आवाज़” निकालने में माहिर थे।
मऊ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक भागे हुए की तलाश अभी भी जारी है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।