मौसम विभाग ने पालघर और पुणे घाट क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, यानी यहां भीषण बरसात होने की आशंका है। जबकि ठाणे, रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे और नासिक घाट क्षेत्र, विदर्भ के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीँ, उत्तर महाराष्ट्र और लगभग पूरे मराठवाड़ा में येलो अलर्ट है। विदर्भ में भी बारिश की जोरदार दस्तक रहेगी। नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, गोंदिया और गडचिरोली जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पालघर में छुट्टी घोषित
मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए पालघर जिले की सभी स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार 7 अगस्त को छुट्टी घोषित की गई है। यह फैसला एहतियातन लिया गया है। उप-शिक्षा निदेशक राजेश कंकाल ने बताया कि पालघर को छोड़कर मुंबई विभाग के अन्य हिस्सों में स्कूलें नियमित रूप से खुली रहेंगी। इसके अलावा, पालघर जिले में शिक्षकों और कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
मुहर्रम के कारण उर्दू स्कूलों में छुट्टी
मुंबई शहर, उपनगर और ठाणे जिले की उर्दू स्कूलों को मुहर्रम के उपलक्ष्य में आज छुट्टी दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से ठाणे और रायगढ़ जिलों में केवल उर्दू स्कूलों के लिए ही मुहर्रम की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। इस बीच, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही प्रशासन की ओर से दी गई सूचनाओं का पालन करें।