मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात के तापमान में अब आने वाले दिनों में उछाल आएगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी उछाल आ रहा है। न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।
एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। हिल स्टेशन पचमढ़ी में अभी रात के समय गुलाबी ठंडक है। यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण पूर्वी हवा 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।
ये भी पढ़ें:
एमपी के इस जिले में पूरे गांव के कटेंगे ‘बिजली कनेक्शन’, होगी कानूनी कार्रवाई 40 डिग्री पार हो सकता है मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और निकटवर्ती क्षेत्रों में एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है। एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तर पश्चिमी राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ट्रफ पक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण हरियाणा तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। वही एक नया पश्चिमी विक्षोभ बुधवार की रात से सक्रिय हो सकता है। जिससे 28 जिलों में मौसम बदलेगा। मार्च में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी अधिक रिकार्ड हो सकता है।