scriptDelhi CM Salary: दिल्‍ली की नई सीएम रेखा गुप्‍ता को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए कौन-कौन सी होंगी सुविधाएं | Delhi CM Salary: How much salary will Delhi new CM Rekha Gupta get, know what facilities will be available | Patrika News
राष्ट्रीय

Delhi CM Salary: दिल्‍ली की नई सीएम रेखा गुप्‍ता को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए कौन-कौन सी होंगी सुविधाएं

Delhi CM Salary: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम बन गई हैं। अब उन्हें वो सारी सुविधाएं मिलेंगी, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित हैं।

भारतFeb 21, 2025 / 11:37 am

Shaitan Prajapat

Delhi CM Salary: दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। अब कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि उन्हें इस पद पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और उनका वेतन कितना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कई सुविधाएं मिलती हैं, जिनमें सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ, बिजली और पानी की छूट सहित अन्य विशेषाधिकार शामिल हैं। आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को किन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

कितनी होगी मुख्यमंत्री की सैलरी?

मार्च 2023 में जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री को हर महीने 1,70,000 रुपये सैलरी मिलती है। रेखा गुप्ता को भी उतनी ही सैलरी मिलेगी। इस सैलरी में विभिन्न भत्ते शामिल हैं।
—बेसिक सैलरी: 60,000 रुपये प्रति माह
—विधानसभा अलाउंस: 30,000 रुपये प्रति माह
—सचिवीय सहायता: 25,000 रुपये प्रति माह
—टेलीफोन अलाउंस: 10,000 रुपये प्रति माह
—यात्रा भत्ता: 10,000 रुपये प्रति माह
—दैनिक भत्ता: 1,500 रुपये प्रति माह

इस तरह अलग-अलग भत्तों को मिलाकर कुल सैलरी 1.70 लाख रुपये होती है। यह राशि उनके कामकाज और जिम्मेदारियों को देखते हुए तय की गई है।

सुरक्षा में मिलेगी Z श्रेणी की सुविधा

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें केंद्र सरकार के निर्देश पर जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। दिल्ली पुलिस के जवान उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। जेड श्रेणी की सुरक्षा में कुल 22 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें:
—निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO)
—एस्कॉर्ट्स टीम
—वॉचर्स
—आठ स्टेटिक आर्म गार्ड शामिल हैं।
इस सुरक्षा व्यवस्था का पालन केंद्रीय गृह मंत्रालय की येलो बुक गाइडलाइंस के तहत किया जाता है, जो वीआईपी और वीवीआईपी के लिए तय प्रोटोकॉल का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें

Women CM: कांग्रेस और बीजेपी ने अब तक कितने राज्यों में बनाई महिला सीएम, जानें क्या कहते हैं रिकॉर्ड


आवास और परिवहन सुविधाएं

मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को दिल्ली में एक सरकारी आवास मिलेगा। यह आवास पूरी तरह सुसज्जित और सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। आवास में बैठक कक्ष, कार्यालय, गार्डन और अन्य सुविधाएं मौजूद होंगी। परिवहन के लिए…
—सीएम को हर महीने 700 लीटर मुफ्त पेट्रोल मिलेगा।
—उन्हें एक आधिकारिक सरकारी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
—आवश्यकता पड़ने पर हेलिकॉप्टर की सुविधा भी मिलती है।
—यदि वह अपना निजी वाहन इस्तेमाल करती हैं, तो इसके लिए 10,000 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।
—उन्हें 5,000 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी प्रदान की जाएगी।

स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं

रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। इसमें..

—सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
—रेफरल हॉस्पिटल में विशेष चिकित्सा सुविधा
—नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम उपलब्ध रहेगी।
—आवश्यकतानुसार दवाइयां और मेडिकल परीक्षण मुफ्त होंगे।

अन्य विशेष सुविधाएं

मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य के अलावा कई अन्य विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। इनमें शामिल हैं…

—लोन की सुविधा
—सरकारी यात्रा के दौरान विशेष विमान सेवाएं
—आधिकारिक बैठकों और आयोजनों के लिए विशेष आयोजनों का लाभ

रेखा गुप्ता के पास कुल 10 विभागों की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। उनके पास सबसे अधिक 10 विभाग हैं, जिनमें शामिल हैं…
—वित्त विभाग
—सेवाएं
—सतर्कता
—राजस्व
—महिला एवं बाल विकास विभाग
—सामान्य प्रशासन विभाग
—भूमि एवं भवन विभाग
—सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
—प्रशासनिक सुधार विभाग
इन विभागों के माध्यम से रेखा गुप्ता दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए काम करेंगी।

Hindi News / National News / Delhi CM Salary: दिल्‍ली की नई सीएम रेखा गुप्‍ता को कितनी मिलेगी सैलरी, जानिए कौन-कौन सी होंगी सुविधाएं

ट्रेंडिंग वीडियो