script24 घंटे में दूसरी बार दिल्ली-NCR में हिली धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग | Earthquake tremors in Delhi-NCR, second time in two days | Patrika News
राष्ट्रीय

24 घंटे में दूसरी बार दिल्ली-NCR में हिली धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग

Earthquake in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दिल्ली-NCR में शुक्रवार शाम को भूकंप आया है।

भारतJul 11, 2025 / 08:44 pm

Shaitan Prajapat

Earthquake

Earthquake (Source- ANI)

Earthquake in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दिल्ली-NCR में शुक्रवार शाम को भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। अचानक आए इन झटकों से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दिल्ली और हरियाणा में धरती हिलते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। 24 घंटो में दूसरी बार दिल्ली में भूकंप आया है। इसका केंद्र फिर से हरियाणा के झज्जर में था।

भूकंप से लोगों में दशहत का माहौल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुकवार शाम को भूकंप के झटके महसूस हुए। अचानक धरती हिलने से लोगोें में दहशत का माहौल बना गया। राहत की बात यह है कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। एनसीएस के अनुसार, शुक्रवार शाम 7:49 बजे झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। बीते दिन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। यह भूकंप गुरुवार सुबह 9:04 बजे आया था। इसकी तीव्रता 4.1 और केंद्र हरियाणा का झज्जर ही था।
यह भी पढ़ें

क्या मुस्लिम शख्स के साथ वीडियो बनाने से नाराज था राधिका का पिता, जानिए कौन है जीशान अहमद


झज्जर स्थानीय निवासियों का कहना है कि भूकंप के झटकों से लोग डरे गए। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र भी झज्जर ही बताया गया था। आज भी हमने भूकंप के झटके महसूस किए। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वह हमें आशीर्वाद दे। झज्जर के अलावा गुरुवार को पड़ोसी रोहतक और गुरुग्राम जिलों, पानीपत, हिसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
यह भी पढ़ें

PM मोदी के करीबी और भरोसेमंद को मिलेगा मौका! BJP को जल्द मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके

दिल्ली के स्थानीय निवासी अर्जुन ने कुछ मिनट पहले भूकंप के झटके महसूस किए थे। अर्जुन ने कहा कि मैंने भूकंप के झटके महसूस किए। मुझे मौत का डर नहीं है, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के मामले में हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हम केवल सावधानी बरत सकते हैं।

Hindi News / National News / 24 घंटे में दूसरी बार दिल्ली-NCR में हिली धरती, भूकंप के झटकों से सहमे लोग

ट्रेंडिंग वीडियो