8 बार लड़ा था चुनाव
आरएन सिंह ने 1995 में नौकरी छोड़ राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 8 बार चुनाव लड़ा जिसमें से 5 बार जीत हासिल की। आरएन सिंह को 1995, 2000 और 2010 में हार का सामना करना पड़ा था। 2008 में नीतीश सरकार में उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया था।
परबत्ता से विधायक है पुत्र
बता दें कि वर्तमान में परबत्ता विधानसभा सीट से आरएन सिंह के पुज्ञ डॉ. संजीव कुमार विधायक है। संजीव कुमार को 2020 में जदयू ने टिकट दिया था। वहीं उनके दूसरे पुत्र राजीव कुमार वर्तमान में एमएलसी हैं।
जेडीयू ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह के निधन पर शोक संदेश का सिलसिला शुरू हो गया है। जेडीयू ने पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूर्व परिवहन मंत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आरएन सिंह का निधन दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे। यह भी पढे़ं-
CM नीतीश ने ली हाई लेवल मीटिंग, सिविल डिफेंस वॉलंटियर को होगी भर्ती, मिलेंगे इतने रुपये तेजस्वी यादव ने जताया दुख
राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व मंत्री आरएन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- बिहार के पूर्व मंत्री व परबत्ता विधानसभा से पूर्व विधायक आर.एन. सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। उनका समाज सेवा में समर्पित लंबा सामाजिक और राजनीतिक जीवन रहा। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।