scriptHoliday: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया आदेश | Holiday: Will the employees of the Health Department be canceled? Haryana government issued order | Patrika News
राष्ट्रीय

Holiday: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया आदेश

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा भारत-पाकिस्तान के बीच घोषित संघर्ष विराम के पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे उल्लंघनों के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

चण्डीगढ़ हरियाणाMay 11, 2025 / 06:49 pm

Ashib Khan

सीएम नायब सिंह सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी

Holiday: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर लागू हो गया है। यह सहमति दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद बनी, जिसमें थल, जल और वायु क्षेत्र में सभी सैन्य गतिविधियों को तत्काल रोकने का निर्णय लिया गया। वहीं पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इसी बीच हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को लेकर सरकार ने कहा कि अभी छुट्टियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रविवार को स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच घोषित संघर्ष विराम के पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे उल्लंघनों के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

केंद्र और जिला छोड़कर नहीं जा सकते अधिकारी

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की किसी भी तरह की छुट्टी रद्द की जाती हैं चाहे वह अर्जित अवकाश हो या फिर बाल देखभाल अवकाश या फिर असाधारण अवकाश। उन्होंने कहा कि इसी बीच अधिकारी और कर्मचारी अपना केंद्र अथवा जिला भी नहीं छोड़ सकते। 

आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

बता दें कि सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है, जो अधिकारी या कर्मचारी पहले से छुट्टी पर हैं, वह तुरंत प्रभाव से अपने कार्य पर लौटें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।

8 मई को छुट्टियों पर लगाया था प्रतिबंध

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध पहलगाम आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के रूप में सात मई को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को लगाया गया था।
यह भी पढ़ें

शहीद हुए लांस नायक दिनेश कुमार, 7 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि, पत्नी सात महीने की प्रेग्नेंट, दो भाई सेना में दे रही अपनी सेवाएं

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

वहीं दोनों देशों के बीच चार दिन की तनावपूर्ण माहौल के बीच शनिवार को संघर्ष विराम की घोषणा की गई। हालांकि आरोप है कि घोषणा के कुछ घंटे बाद भी पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करता रहा, जिसका जवाब भी भारतीय सेनाओं ने दिया।

#IndiaPakistanWar में अब तक

Hindi News / National News / Holiday: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर सरकार का बड़ा फैसला, जारी किया आदेश

ट्रेंडिंग वीडियो