किसानों को बिजली बिल से मुक्ति, गांधी सागर से बढ़ेगा रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सोलर पंप देने से किसान बिजली के बिल से मुक्त हो जाएंगे। सरकार ने सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज विकास दर 12 प्रतिशत गति से बढ़ रही है। मंदसौर नीमच जिले में एक भी खेत सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। चीते में मध्य प्रदेश ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्य प्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के अंत में 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को सीएम ने अपने हाथों से लैपटॉप प्रदान किए।
सांदीपनि विद्यालय का लोकापर्ण
सीएम यादव ने कहा कि जावद में सीएम राइज स्कूल बहुत ही अद्भुत बनाया गया है। यह स्कूल सर्वसुविधा युक्त है। सीएम राइज विद्यालय की स्थापना की है, जो अब महर्षि सांदीपनि विद्यालय के नाम से पहचाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में एक किमी से 15 किमी दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। समय विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ गीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कप्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किए हैं।
नीमच बनेगा टेक्सटाइल हब
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमिपूजन किया। ये परियोजनाएं से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपए के निवेश से विकसित की जाएगी। इससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई ‘फार्म टू फैशन’ की अवधारणा को रूप देगी। इसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णत: एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूस, 30 हजार स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है. जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।
785 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री का नीमच जावद में कुल 785 करोड़ 13 लाख की लागत के निर्माण का लोकार्पण और भूमिपूजन।
- रतनगढ़ जाट से विजयपुर मार्ग- 99.73 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- नीमच सिंगोली मार्ग (राजस्थान सीमा तक)- 295.69 करोड़ की लागत से 2 लेन मय पेव्ड 6 शोल्डर का निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- शासकीय केजीबीव्ही टाइप छात्रावास कोज्या (जावद)- 2.60 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- सुविधि रेयॉन्सप प्राइवेट लिमिटेड मोरवन- 350 करोड़ का निवेश प्रस्तावित, भूमिपूजन।
- सांदीपनि विद्यालय जावद- 37.11 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य का लोकापर्ण।
- अन्य निर्माण कार्य- कुल 3070.31 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन।
- चौड़ीकरण कार्य (जावद-अठाना-सुखानंद) और अठानबायपास मार्ग- 1485.89 लाख की लागत का कार्य का लोकापर्ण।
- ग्राम ताल से मुय सड़क (आनंदपुरा तक)- 163.63 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- सरवानिया मसानी से गादोला (हनुमंतिया) मार्ग-124.48 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- लासूर से गढ़वाले बालाजी मंदिर तक मार्ग- 142.72 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।
- मेघपुरा से राजस्थान खापरियाखेड़ी मार्ग- 111.19 लाख की लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन।