scriptChhatarpur Assembly Election Result 2025: छतरपुर में ‘आप’ की निकली हवा, करतार सिंह तंवर ने हैट्रिक लगाकर तोड़ी झाड़ू | Chhatarpur Assembly Election Result 2025 know election counting result of Chhatarpur assembly seat | Patrika News
नई दिल्ली

Chhatarpur Assembly Election Result 2025: छतरपुर में ‘आप’ की निकली हवा, करतार सिंह तंवर ने हैट्रिक लगाकर तोड़ी झाड़ू

Chhatarpur Assembly Election Result 2025: छतरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने 6239 वोटों से चुनाव जीत लिया है। इसी के साथ भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह तंवर ने यहां से जीत की हैट्रिक भी लगाई है।

नई दिल्लीFeb 08, 2025 / 04:12 pm

Vishnu Bajpai

Chhatarpur Assembly Election Result 2025: छतरपुर में 'आप' की निकली हवा, करतार सिंह तंवर ने हैट्रिक लगाकर तोड़ी झाड़ू
Chhatarpur Assembly Election Result 2025: दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली छतरपुर विधानसभा सीट पर कुल 260666 मातदाता हैं। इनमें से 145691 पुरुष और 114974 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा एक थर्ड जेंडर मतदाता भी है। साल 2020 में छतरपुर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के करतार सिंह तंवर चुनाव जीते थे। इस बार आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए करतार सिंह तंवर ने फिर यहां से जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी को कड़ी शिकस्त दी है। आम आदमी पार्टी ने यहां पूर्व भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर को चुनावी मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने राजिंदर सिंह तंवर पर दांव लगाया था। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे करतार सिंह तंवर को 80469 वोट मिले। जबकि भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ब्रह्म सिंह तंवर को 74230 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी राजिंदर सिंह तंवर को भी 6601 वोट मिले। आम आदमी पार्टी और भाजपा में हार जीत का अंतर 6239 रहा।

कैसा रहा छतरपुर का चुनावी इतिहास?

साल 2008 में दिल्ली की छतरपुर विधानसभा अस्तित्व में आई थी। इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी बलराम सिंह तंवर ने 5030 वोटों से चुनाव में जीत हासिल की। बलराम सिंह तंवर को 32406 वोट मिले थे। जबकि भाजपा उम्मीदवार को 27376 वोट प्राप्त हुए। इसके बाद साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से उभरी आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरी।
यह भी पढ़ें

केजरीवाल, आतिशी, अवध ओझा पीछे; बीजेपी को बहुमत

खास बात ये रही कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के बाद अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी को इस सीट पर जीत तो नहीं मिली, लेकिन इसका फायदा भाजपा ने उठाया। भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर ने कांग्रेस के बलराम तंवर को 16124 वोट से चुनाव में मात दी। साल 2013 में भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 49975 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के बलराम सिंह तंवर को 33851 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर रही थी। इसके बाद साल 2015 और साल 2020 में आम आदमी पार्टी करतार सिंह तंवर को चुनाव में जीत मिली।
यह भी पढ़ें

एग्जिट पोल नतीजे सही साबित हुए तो ऐसे बढ़ेगी ‘आप’

की चुनौती

साल 2015 में ये रहा छतरपुर विधानसभा का चुनाव परिणाम

साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से करतार सिंह तंवर चुनावी मैदान में थे। जबकि भाजपा ने ब्रह्म सिंह तंवर पर दांव लगाया था। कांग्रेस ने यहां बलराम सिंह तंवर को चुनावी मैदान में उतारा था। कांटे की टक्कर के बीच आम आदमी पार्टी के करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 22239 वोटों से चुनाव हरा दिया। आप के करतार सिंह तंवर को 67,644 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 45,405 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं कांग्रेस के बलराम सिंह तंवर को भी 9,339 वोट मिले थे।

साल 2015 में फिर आम आदमी पार्टी ने फहराया जीत का झंडा

बात अगर साल 2020 के विधानसभा चुनाव की करें तो एक बार फिर आम आदमी पार्टी के करतार सिंह तंवर ने भाजपा को चुनाव में मात दे दी। साल 2020 में करतार सिंह तंवर को 69,411 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 65,691 वोट प्राप्त हुए थे। इसके साथ ही कांग्रेस के उम्मीदवार सतीश लोहिया को 3,874 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के करतार सिंह तंवर ने भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर को 3720 वोटों से चुनाव हराया। यह बेहद मामूली अंतर था। हालांकि 10 जुलाई 2024 को करतार सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा जॉइन कर ली। इसके बाद साल 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर एक बार वह छतरपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं।

Hindi News / New Delhi / Chhatarpur Assembly Election Result 2025: छतरपुर में ‘आप’ की निकली हवा, करतार सिंह तंवर ने हैट्रिक लगाकर तोड़ी झाड़ू

ट्रेंडिंग वीडियो