scriptमौसम अलर्ट; अगले कुछ घंटों में तूफानी बारिश की चेतावनी, 55 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | IMD Latest Prediction Thunderstorm and heavy rain warning in Delhi-NCR Rajasthan weather latest forecast | Patrika News
नई दिल्ली

मौसम अलर्ट; अगले कुछ घंटों में तूफानी बारिश की चेतावनी, 55 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

IMD Latest Prediction: भीषण गर्मी में मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में 50 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

नई दिल्लीMay 19, 2025 / 07:34 am

Vishnu Bajpai

IMD Rain alert

बारिश का फाइल फोटो: पत्रिका

IMD Latest Prediction: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला नजर आ रहा है। इस दौरान जहां दोपहर में तेज धूप प्रचंड गर्मी का कारण बन रही है। वहीं शाम होते-होते होते आंधी और बारिश राहत दे रही है। बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी का भी ऐसा ही कुछ हाल है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आने वाले दिनों में ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के जारी एक सप्ताह के मौसम पूर्वानुमान में बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना जताई गई है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। हम पहले बात करेंगे आज के मौसम की। उसके बाद आपको एक सप्ताह की रिपोर्ट भी बताएंगे।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

IMD यानी भारतीय मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज यानी रविवार को भी धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तूफानी हवाओं को देखते हुए आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शनिवार को भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ था। अलर्ट के बाद शाम को आई आंधी और बारिश ने कई इलाकों में पेड़ों को उखाड़ दिया, वहीं नबी करीम इलाके में निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।
IMD Latest Prediction: अगले तीन घंटों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी; दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में अलर्ट
दिल्ली में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज।

एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का हाल

मौसम विभाग ने अगले हफ्ते भर तक आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अवधि में तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। 19 मई, सोमवार को भी दिल्ली और एनसीआर, खासकर फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही 20 से 24 मई तक भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। 21 मई को गुरुग्राम और फरीदाबाद में तथा 22 मई को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
यह भी पढ़ें

AAP के टूटते ही रेखा सरकार ने की बड़ी घोषणा! नजफगढ़ को दी 53 करोड़ की सौगात

इन राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में असम और मेघालय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, बिहार, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
बात अगर बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और रायलसीमा की करें तो यहां अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। जबकि असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

क्या दिल्ली से भंग हो गया केजरीवाल का मोह? भाजपा में शामिल होगी AAP…सियासी घमासान के बीच कांग्रेस का बड़ा दावा

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ तूफान की संभावना

मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है।
वहीं ओमान तट के साथ-साथ, दक्षिण श्रीलंका तट, मन्नार की खाड़ी और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र में 45 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। केरल, कर्नाटक तटों, लक्षद्वीप क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

Hindi News / New Delhi / मौसम अलर्ट; अगले कुछ घंटों में तूफानी बारिश की चेतावनी, 55 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

ट्रेंडिंग वीडियो