OTT पर आ रही है ‘देवा’, जानें शाहिद कपूर की इस थ्रिलर फिल्म में क्या है खास
Deva On OTT: शाहिद कपूर की फिल्म देवा अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसमें एक्टर एक धाकड़ पुलिसवाले के रोल में दिखे थे। जानिए इसे कब और कहां देख सकते हैं और क्या है मूवी की स्टोरी।
Deva OTT Release: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 33 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 55.8 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
शाहिद कपूर की फिल्म देवा की कहानी घूमती है मुंबई पुलिस के एसीपी देव अम्ब्रे (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द, जो अपने साथी एसीपी रोहन डिसिल्वा की रहस्यमय हत्या की जांच कर रहे होते हैं। मामला तब पेचीदा हो जाता है, जब देव एक एक्सीडेंट में अपनी याददाश्त खो बैठते हैं। इसके बाद कहानी लेती है कई चौंकाने वाले मोड़।
इस फिल्म में शाहिद कपूर एसीपी देव अम्ब्रे का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं पावेल गुलाटी बने हैं एसीपी रोहन डिसिल्वाय। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पत्रकार दीया के रोल में दिखाई दे रही हैं। उनके अलावा प्रवेश राणा, मनीष वाधवा, गिरीश कुलकर्णी, प्रवीण पाटिल जैसे स्टार्स भी हैं।
इस फिल्म की रीमेक है देवा
ये फिल्म 2013 की हिट मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ का रीमेक है। इसके डायरेक्टर हैं रोशन एंड्रयूज। फिल्म का संगीत विशाल मिश्रा ने दिया है और इसके गाने राज शेखर ने लिखे हैं। Netflix ने अपनी पोस्ट में इसकी रिलीज डेट बताते हुए लिखा- “भसड़ मचा, ट्रिगर चला… देवा आ रहा है!”
तो अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे ओटीटी पर देखने का आपके पास अच्छा मौका।