scriptजानलेवा अनदेखी: अस्पताल आइए तो साथ में पंखा-कूलर भी लाइए! नहीं तो भीषण गर्मी में तप जाएंगे | Patrika News
पन्ना

जानलेवा अनदेखी: अस्पताल आइए तो साथ में पंखा-कूलर भी लाइए! नहीं तो भीषण गर्मी में तप जाएंगे

भीषण गर्मी में वार्डों में लगे एसी-कूलर बंद, इलाज कराने आए मरीजों का बढ़ा दर्द पन्ना. जिला अस्पताल में भीषण गर्मी में मरीज और उनके परिजन तप रहे हैं। शनिवार दोपहर 2.30 बजे 40 डिग्री तापमान के बीच वार्डों में दाखिल मरीज बेहाल नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी पीएनसी वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को रही […]

पन्नाMay 04, 2025 / 07:36 pm

Anil singh kushwah

जानलेवा अनदेखी: अस्पताल आइए तो साथ में पंखा-कूलर भी लाइए! नहीं तो भीषण गर्मी में तप जाएंगे

जानलेवा अनदेखी: अस्पताल आइए तो साथ में पंखा-कूलर भी लाइए! नहीं तो भीषण गर्मी में तप जाएंगे

भीषण गर्मी में वार्डों में लगे एसी-कूलर बंद, इलाज कराने आए मरीजों का बढ़ा दर्द

पन्ना. जिला अस्पताल में भीषण गर्मी में मरीज और उनके परिजन तप रहे हैं। शनिवार दोपहर 2.30 बजे 40 डिग्री तापमान के बीच वार्डों में दाखिल मरीज बेहाल नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी पीएनसी वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को रही थी। वार्ड में लगे एसी बंद पड़े थे। कई के परिजन मजबूरी में घर से कूलर लेकर आए थे। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों के चेंबर और अमले के कक्ष एसी कूलर की हवा में कूल-कूल थे। जिला अस्पताल के अंत: रोग विभाग के सभी वार्डों का कमोबेश यही हाल था। मरीजों को वार्ड के अंदर गर्म हवाओं के थपेड़े लग रहे थे। सबसे ज्यादा परेशानी इलाज कराने आई महिलाओं और बच्चों को हो रही थी।
कूलर में पानी नहीं
जिला अस्पताल के महिला मेडिकल समेत अन्य वार्डों में मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने कूलर लगाए गए हैं, लेकिन इन कूलरों में पानी नहीं भरा जा रहा है। जिसकी वजह से कूलर गर्म हवा फेंक रहे हैं। ऐसे में मरीजों ने वार्ड में लगाए गए कूलर बंद कर रखा था।
मेटरनिटी में एसी नहीं कर रहा काम
जिला अस्पताल मेटरनिटी ङ्क्षवग में एसी लगवाए गए हैं लेकिन ये काम नहीं कर रहे हैं। जिससे भीषण गर्मी में गर्भवती और प्रसूताओं की तकलीफ दोगुना हो गई है। एसी बंद होने से गर्भवती को गर्मी से राहत दिलाने परिजन को घर से कूलर और पंखा लाना पड़ रहा है।
अधिकारियों के चेंबर और ड्यूटी रूम में ठंडक
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों के चेंबर, नर्सिंग स्टॉफ और चिकित्सकों के हालात वार्डों से अलग थे। अधिकारियों के सभी चेंबर नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों के ड्यूटी रूम में एसी और कूलर लगे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य अधिकारियों और अमले का तो ख्याल है लेकिन इलाज कराने आए मरीजों को भुला दिया गया है।
प्राथमिक सुविधाएं तक नहीं
जिला अस्पताल में मरीज प्राथमिक सुविधाओं को मोहताज है। प्रबंधन मरीजों को हवा पानी तक का प्रबंध नहीं करा पा रहा है। ऐसे में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल कुछ वार्ड के पंखे भी खराब हो गए हैं लेकिन इनका सुधार नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में मरीजों को घर से पंखा-कूलर लेकर आना पड़ रहा है।

Hindi News / Panna / जानलेवा अनदेखी: अस्पताल आइए तो साथ में पंखा-कूलर भी लाइए! नहीं तो भीषण गर्मी में तप जाएंगे

ट्रेंडिंग वीडियो