छत्तीसगढ़ में शहर की सरकार चुनने का दिन आखिर आज आ ही गया। प्रदेश 173 नगरीय निकायों के लिए आज मंगलवार 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए आज वोट डाले जाएंगे।
शाम पांच बजे तक होगी वोटिंग
CG Election 2025:
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि 173 नगर निकायों में चुनाव और चार नगर निकायों के पांच वार्डों में उपचुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दलों को रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
नगर निकायों के चुनाव और उपचुनाव में भाग ले रहे 10 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कुल 44,90,360 मतदाता करेंगे, जिनमें 22,08,625 पुरुष, 22,81,226 महिलाएं और 509 ‘थर्ड जेंडर’ मतदाता शामिल हैं।