CG News: कलेक्टर जोन अध्यक्षों को देंगे पत्र
निगम के सामान्य सभा हॉल में कलेक्टर गौरव सिंह सभापति सहित जोन अध्यक्षों को प्रमाण-पत्र देंगे। इसके साथ ही नगर निगम में प्रशासक का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। बता दें कि 6 जनवरी से निगम में प्रशासक कार्यकाल चल रहा है। प्रथम समिलन हो जाने पर नवनिर्वाचित महापौर परिषद का कार्यकाल प्रारंभ होगा। निगम के अधिकारियों के अनुसार चार सदस्यीय अपीलीय समिति निगम में अहम होती है। महापौर की अध्यक्षता में यह समिति काम करती है। यदि निगम प्रशासन के किसी फैसले या निर्णय से असहमति या आपत्ति होने की स्थिति में इसी कमेटी के समक्ष अपील करने का नियम है। इसलिए नगर निगम के प्रथम समिलन में ही ये सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का प्रावधान है।