scriptCG Accident: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलो को 50 हजार मुआवजे का ऐलान | Horrific road accident in Kharora, Rs 5 lakh compensation announced for the families of the deceased | Patrika News
रायपुर

CG Accident: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलो को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

CG Accident: राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हू।

रायपुरMay 12, 2025 / 01:28 pm

Love Sonkar

CG Accident: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलो को 50 हजार मुआवजे का ऐलान
CG Accident: खरोरा इलाके में बीती रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ। छट्टी कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी माजदा दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। और 14 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे में मारे गए ग्रामीणों के प्रति शोक व्यक्त किया है और घायलों के इलाज के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजा का ऐलान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मृत्यु और 14 लोगों घायल होने की खबर अत्यंत दुःखद है. घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए एवं घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मृतकों के नाम

  1. भूमि साहू पिता सुशील साहू, 6 वर्ष साकिन आनंद गांव बेरला
  2. उमंग साहू पिता सुशील साहू, 4 माह साकिन आनंद गांव थाना बेरला बेमेतरा
  3. गीता साहू पति हीरा राम साहू ग्राम मोहंदी धरसीवां
  4. प्रभा साहू पति रोहित कुमार, साकिन मोहंदी धरसीवां
  5. नंदनी साहू पति थानू साहू 60 वर्ष साकिन मोहंदी धरसीवां
  6. एकलव्य उर्फ वासु साहू पिता विक्रम साहू, 7 वर्ष साकिन मोहंदी, धरसीवां
  7. कुंती साहू पति मोती साहू, 55 वर्ष साकिन चतौद
  8. कीर्ति साहू पति दूजे राम साहू साकिन चतौद
  9. टिकेश्वरी साहू पति संदीप साहू, साकिन चतौद
  10. टिकेश्वरी साहू पति विष्णु साहू, साकिन मनहोरा
  11. महिमा साहू पिता केदार नाथ साहू, 18 वर्ष साकिन गोंदवारा थाना खमतराई
  12. वर्षा साहू पति सुशील साहू, 27 वर्ष साकिन आनंद गांव थाना बेरला
  13. राजबती साहू पति रामाधार साहू 60 वर्ष साकिन नगपुरा थाना मंदिर हसौद
इन गांवों के हैं मरने वाले
बेरला- 3
मोहंदी- 4
चटोद- 3
मनहोरा- 1
गोंदवारा- 1
नगपुरा- 1

Hindi News / Raipur / CG Accident: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलो को 50 हजार मुआवजे का ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो