scriptराज्य में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक का रहा सबसे बड़ा रेकॉर्ड… | metric tonnes of paddy purchased in the state, the biggest record | Patrika News
रायपुर

राज्य में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक का रहा सबसे बड़ा रेकॉर्ड…

CG Dhan Kharidi: रायपुर प्रदेश में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रेकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

रायपुरFeb 04, 2025 / 04:47 pm

Shradha Jaiswal

CG dhan kharidi: कांग्रेस ने साय सरकार पर साधा निशाना, कहा- 1 मार्च तक बढ़ाया जाए धान खरीदी अभियान
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में रेकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है।
यह भी पढ़ें

CG Dhan Kharidi: धान चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक व ई-रिक्शा जब्त

CG Dhan Kharidi: बड़ा रेकॉर्ड..

धान की यह खरीदी राज्य बनने के बाद का सबसे बड़ा रेकॉर्ड है। धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक की गई। राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर राज्य में पहले नंबर पर है। वहीं, बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर दूसरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीदकर तीसरा स्थान हासिल की है।

Hindi News / Raipur / राज्य में 149.25 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक का रहा सबसे बड़ा रेकॉर्ड…

ट्रेंडिंग वीडियो