scriptCBSE 12th Topper 2025: 499 अंक लाकर मारी बाजी, एक टॉपर राजस्थान से, देखिए CBSE Toppers 2025 List | CBSE 12th Toppers 2025 Know CBSE Toppers 2025 Name cbseresults nic in | Patrika News
रिजल्‍ट्स

CBSE 12th Topper 2025: 499 अंक लाकर मारी बाजी, एक टॉपर राजस्थान से, देखिए CBSE Toppers 2025 List

CBSE 12th Topper 2025: आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Results 2025) जारी किया गया है। यहां पर देखिए सीबीएसई 12 वीं टॉपर की लिस्ट (Cbse topper list 2025 cbse board)

जयपुरMay 13, 2025 / 05:41 pm

Ravi Gupta

Cbse topper list 2025 cbse board, CBSE 12th Toppers 2025, CBSE Toppers 2025 Name, cbseresults nic in, CBSE 12th Topper in Rajasthan, CBSE 12वीं का परिणाम जारी, CBSE 12TH RESULT RELEASED, Cbse 2025 news, Cbse results 2025 news 12,

CBSE 12th Toppers 2025 Know CBSE Toppers 2025 Name cbseresults nic in

CBSE 12th Topper 2025: आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Results 2025) जारी किया गया है। सीबीएसी 12वीं कक्षा का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले बेहतर बताया जा रहा है। सीबीएसई का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा सीबीएसई रिजल्ट को results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर भी सीबीएस ई की रिजल्ट देख सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार दो लड़कियां 499 नंबर लाकर सीबीएसई 2025 की टॉपर (CBSE Toppers 2025 Name) बनी हैं।

Cbse results 2025 news 12- सीबीएसई रिजल्ट 2025 की खबर

सीबीएसई 2025 रिजल्ट से जुड़ी खास खबरें और इस बार के सीबीएसई 12 टॉपर्स के बारे में पढ़ें। इसमें से एक टॉपर सीकर जिला (राजस्थान) की है।

Education Minister on CBSE Result 2025: शिक्षा मंत्री ने छात्राओं की तारीफ की

सीबीएसई रिजल्ट को लेकर शिक्षा मंत्री ने लड़कियों की काफी तारीफ की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षाओं में पास हुए छात्रों को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही बेटियों के शानदार रिजल्ट की भी बेहद तारीफ की है।

CBSE Topper 2025 Name: सीबीएसई 12वीं कक्षा की टॉपर लड़कियां

CBSE Topper 2025: सीबीएसई 12वीं कक्षा की टॉपर खुशी शेखावत

CBSE topper 2025 Khushi Shekhawat, CBSE 12th Board topper 2025, CBSE topper 2025 photo
CBSE 12th topper 2025 Khushi Shekhawat Photo
सीबीएसई रिजल्ट-2025 आ चुका है। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान सीकर की खुशी शेखावत 499/500 (99.80%) अंकों के साथ ऑल इंडिया टॉपर बताई जा रही हैं।

CBSE 12th Board Topper 2025: खुशी शेखावत को कितने अंक मिले

खुशी ने इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, पेंटिंग, ज्योग्राफी में पूरे 100 अंक लेकर आई हैं। वहीं, अंग्रेजी विषय में 99/100 अंक हासिल किए हैं। खुशी के पिता दिलीप सिंह शेखावत भारतीय सेना में थे। खुशी मूल रूप से गांव ढोलास, लक्ष्मणगढ़, सीकर की रहने वाली है बताई जा रही है।

सीबीएसई टॉपर 2025: सीबीएसई 12वीं कक्षा की टॉपर शावी जैन

कक्षा 12वीं की छात्रा शावी जैन ने भी 499 अंक लाकर सीबीएसई 12 बोर्ड 2025 में ऑल इंडिया टॉप किया है। शावी को कुल 500 में से 499 अंक प्राप्त हुए हैं। शावी शामली के स्कूल की छात्रा बताई जा रही हैं।

Video: CBSE Board 10th, 12th Result 2025

CBSE Topper 2025 in UP: यूपी की ये छात्रा भी टॉपर

साथ ही उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर की छात्रा रिदिमा सिंह ने भी बाजी मारी है। 12 कक्षा की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉपर बनी हैं। रिदिमा को 500 में से 498 अंक प्राप्त हुआ है।
ये भी पढ़िए- CBSE 12th Result 2025: CBSE ने जारी किया रिजल्ट, अजमेर रीजन के छात्रों ने किया उम्दा प्रदर्शन, देखिए पासिंग प्रतिशत

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा

इस बार सीबीएसई 12वीं कक्षा में 88.39% कुल छात्र पास हुए हैं। अगर पिछले साल से तुलना की जाए तो इस बार पासिंग प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि दर्ज की गई है। बता दें, वर्ष 2024 में 12वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 87.98 रहा था। वहीं, सीबीएसई 12वीं कक्षा 2025 में 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। इस हिसाब से लड़कियों ने लड़कों को 5.94% से ज्यादा अंकों से पीछे छोड़ा है।

सीबीएसई 12वीं कक्षा परिणाम 2025: 15 लाख छात्र हुए पास

बता दें, सीबीएसई 12वीं कक्षा के लिए करीब 17 लाख आवेदन आए थे। इनमें से 15 लाख छात्र सफल हुए हैं। इस हिसाब से भी इस बार का सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट अच्छा माना जा रहा है। जेएनवी के 99.29 % छात्र सफल रहे तो वहीं केवी केवी का पासिंग प्रतिशत 99.05 रहा। दोनों विद्यालय ने बढ़िया रिजल्ट दिया है।

Hindi News / Education News / Results / CBSE 12th Topper 2025: 499 अंक लाकर मारी बाजी, एक टॉपर राजस्थान से, देखिए CBSE Toppers 2025 List

ट्रेंडिंग वीडियो