प्रभारी मंत्री से मिलीं महापौर, राजनीतिक और विकास के मुद्दों पर की चर्चा
सागर. महापौर संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी मंत्री को सागर जिले की समसामयिक राजनीति की जानकारी दी। महापौर ने प्रभारी मंत्री को नगर निगम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी अवगत कराया। महापौर […]


सागर. महापौर संगीता तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने भोपाल पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी मंत्री को सागर जिले की समसामयिक राजनीति की जानकारी दी। महापौर ने प्रभारी मंत्री को नगर निगम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी अवगत कराया। महापौर ने बताया कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में बीते 8-9 साल से नर्सिंग की भर्ती नहीं हुई है। इसके चलते मरीजों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। नर्सिंग स्टाफ पर भी अतिरिक्त बोझ रहता है। ऐसे में यह नियुक्तियां जल्द से जल्द की जाएं। जिला अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार और व्यवस्था सुधार की मांग रखी। इस पर प्रभारी मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सागर आकर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का सुधार कराएंगे। जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेकर, यह काम भी कराएंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने भी प्रभारी मंत्री से सागर जिले के संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी।
Hindi News / Sagar / प्रभारी मंत्री से मिलीं महापौर, राजनीतिक और विकास के मुद्दों पर की चर्चा