scriptCG Politics: टिकट बंटवारे के बाद बिगड़े बोल, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 16 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित | CG Politics: 16 workers including former district president expelled from the party | Patrika News
सुकमा

CG Politics: टिकट बंटवारे के बाद बिगड़े बोल, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 16 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

CG Politics: पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले सदस्यों को बाहर करना आवश्यक था और यह निर्णय पार्टी की एकता और मजबूती को बढ़ाएगा।

सुकमाFeb 07, 2025 / 12:35 pm

Laxmi Vishwakarma

CG Politics: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 6 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया। इससे पहले, 3 फरवरी को पार्टी ने वर्तमान में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद उम्मीदवारों को निष्कासित कर दिया था।

संबंधित खबरें

CG Politics: पार्टी पर पक्षपात का आरोप

नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पार्टी त्याग दी और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने बताया कि इन चुनाव प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं पर आरोप था कि वे सुकमा नगर पालिका परिषद चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे।
पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर इन कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पदों का आरक्षण, देखें लिस्ट

6 वर्षों के लिए निष्कासित कार्यकर्ताओं के नाम

जिनमें शामिल हैं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मनोज देव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा युवा लक्ष्मी बाई, मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख गौरव सिंह राठौर, पूर्व जिला कार्यालय प्रभारी सुकमा ललित गांधी, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सुकमा अर्पणा देव, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष भाजपा सुकमा रामकृष्ण राजू, पूर्व लैंप्स अध्यक्ष ज्ञानसिंह ठाकुर। इसके अलावा, 3 फरवरी को भी बागी प्रत्याशी चंद्रिका गुप्ता, शिल्पा मंडावी, दीपक नेता, ऋषभ किशोर गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, मनीष सिंह, नूप्पो पोदिया, और लक्ष्मी चौहान को पार्टी से निष्कासित किया गया था।

पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों को बाहर करना आवश्यक था

CG Politics: धनीराम बारसे ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले सदस्यों को बाहर करना आवश्यक था और यह निर्णय पार्टी की एकता और मजबूती को बढ़ाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत से मुकाबला कर रही है और कांग्रेस के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Hindi News / Sukma / CG Politics: टिकट बंटवारे के बाद बिगड़े बोल, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित 16 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

ट्रेंडिंग वीडियो