केंद्र और प्रदेश सरकार ने गांव के लोगों को गांव में मजदूरी देने के लिए रोजगार गारंटी के साथ अन्य योजनाओं के निर्माण कार्य ग्राम पंचायत में खोले है। उन निर्माण कार्यों में सरकारी दैनिक मजदूरी २४३ रुपए के हिसाब से तय की गई है। इस सेक्टर की ग्राम पंचायतों में मजदूरों को काम भी दिया जा रहा है। लेकिन उन्हें २४३ रुपए की दैनिक मजदूरी की जगह ५.३२ पैसे और एक सप्ताह में मिलने वाली १७१० रुपए राशि की जगह ३७.२४ पैसे बैंक खातों में डाले गए है।
वैसा सेक्टर की ग्राम पंचायत सुजानपुरा के कंटूर टेंच निर्माण कार्य रकड़ा पहाड़ी पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के मस्टर १५१६८ में अखलेश अहिरवार, मनोहर रैकवार, शीला, गुड्डी बाई, मातादीन और भागवती को २४३ रुपए दैनिक मजदूरी के हिसाब से काम दिया गया है, लेकिन सेक्टर के अधिकारियों द्वारा दैनिक मजदूरी ५.३२ रुपए दिए जा रहे है। एक सप्ताह में इन्हे ३७.२४ पैसे बैंक खाते में दिए है। जिनागढ़ के मस्टर १४८४८ में मनोहर दुबे, संतोष, रंजीत, पारीक्षत, प्रतिपाल के साथ अन्य को १८.५५ पैसे भेज गए है। करमासन हटा में नंदनफलोद्यान के मस्टर१५१७७ में लक्ष्मी नारायण लोधी, रोशनी देवी, रानी और फूल बाई के खाते में दैनिक मजदूरी ९३.५४ पैसे भेजी गई है। इससे बुरे हाल इस सेक्टर की अन्य ग्राम पंचायतों के हहै।
वैसा सेक्टर के सुजानपुरा खास के मस्टर क्रमांक १५१६८ में ५.३२ पैसे, राजनगर के मस्टर क्रमांक १३३६९ में ७१.९३ पैसे, जटेरा के मस्टर क्रमांक १५७१४ में ९.७ पैसे, दुर्गानगर के मस्टर क्रमांक १६११५ में ३८.९३ पैसे, देवीनगर के मस्टर क्रमांक १४७५० में २२.९१ पैसे, करमासन हटा के मस्टर १५१७६ में ९३.५४ पैसे और जिनागढ़ ग्राम पंचायत के मस्टर क्रमांक १४८४८ में १८.५५ पैसे मजदूरों को मजदूरी दी गई है। बताया गया कि इस सेक्टर में मस्टर क्रमांक १५१७६, ५१७७,१६२१७,१५२१८,१५०२८,१५१८४,१६११५,१६११६,१६११७,१६११८,१६२०७,१६२०८,१४७५३, १४७५२, १४७४९,१४७५०,१४७५१, १३१९२, १३१९३,१३१९५ ऐसे ही ७० से अधिक मस्टरों का मूल्यांकन करके मजदूरों की मजदूरी का मजाक उडाया गया है।
जॉब कार्ड संख्या ग्राम पंचायत
३९८ देवीनगर
७३५ दुर्गानगर
६९८ करमासनहटा
२९० राजनगर
६५० जिनागढ़
६२८ जटेरा
५६६ सुजानपुरा खास इनका कहना
मजदूरों को मजदूर सरकारी रेट पर मिलना चाहिए। यह मस्टर कैसे निकाले है और इतनी कम मजदूरी क्यों दी गई है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
भारती मिश्रा, एसडीएम/ सीईओ बल्देवगढ़।