रिपोर्ट में बताया कि डेढ़ महीने पूर्व देवी सिंह की शादी उसके परिवार में ही हुई थी। उसने कहा कि वह लाल सिंह की शादी करवा सकता है और इसके बदले रुपए खर्च होंगे। हामी भरने पर देवी सिंह ने कहा कि एक लड़की सुखा कुंवर है, जो अविवाहित है, उसकी शादी तुम्हारे साथ करवा सकता हूं। लेकिन तुम्हें दो लाख रुपए देने पड़ेंगे।
50 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए
प्रार्थी के सहमति देने पर देवी सिंह ने प्रार्थी को सुखा कुंवर के नंबर देकर रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसी नंबर पर देवी सिंह ने सुखा कुंवर नाम की महिला से बात करवाई। सुखा कुंवर ने भी अपने आप को अविवाहित होना बताया और प्रार्थी के साथ शादी करनी बात कही।
इस पर प्रार्थी ने विश्वास कर देवी सिंह और सुखा कुंवर के कहने पर 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। उसके बाद उसने 1.50 लाख रुपए महिला और उसके साथी को भानपुरा रोड पर दिए।
अस्पताल में भर्ती होने की बात कहकर रुपए मांगा
15 मई को देवी सिंह प्रार्थी के पास आया और बताया कि सुखा बीमार हो गई है, उससे बात करो तो प्रार्थी ने सुखा से बात की। उसने बताया कि वह उदयपुर चिकित्सालय में भर्ती है, उसे तुरंत 5 हजार रुपए की जरूरत है, इस पर प्रार्थी ने 5 हजार रुपए और डाले। इसके बाद देवी सिंह ने प्रार्थी को कहा कि सुखा कुंवर 3 लाख रुपए और मांग रही है। तभी वह शादी करेगी। प्रार्थी ने इतने रुपए नहीं होने बात कही और वह शादी नहीं करना चाहती है तो उसके 2 लाख 5 हजार रुपए वापस करने को कहा।
सुखा कंवर थी शादीशुदा
इस पर देवी सिंह ने रुपए देने से मना कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि सुखा कुंवर शादीशुदा है और उसके संतान भी है। देवी सिंह और सुखा कुंवर ने प्रार्थी से धोखे से पैसा गठने के लिए ही संपर्क किया। इधर, पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।