scriptUP Weather: प्रदेश में 2 दिन बाद प्रचंड गर्मी दिखाएगा अपना असर, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट | UP weather april begins with scorching heat less rain and more heatwave see imd latest update | Patrika News
यूपी न्यूज

UP Weather: प्रदेश में 2 दिन बाद प्रचंड गर्मी दिखाएगा अपना असर, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे प्रचंड गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।

प्रयागराजApr 01, 2025 / 06:31 pm

Krishna Rai

weather up today
 उत्तर प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत तेज धूप और भीषण गर्मी के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल अप्रैल से जून के बीच तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही हीटवेव के दिनों की संख्या भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 2 दिनों में रात की गर्मी बढ़ने की संभावना है। 

गर्मी दिखा रही अपना प्रचंड रूप

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में सूरज की तपिश सुबह से ही महसूस की जाने लगी। दिन चढ़ने के साथ धूप और तीखी हो गई जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर तक गर्मी इतनी बढ़ गई कि सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा है। राजधानी लखनऊ सहित प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, झांसी और आगरा जैसे शहरों में दिन के तापमान में 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें

मुख्तार के शूटर अनुज कन्नौजिया का हुआ अंतिम संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि

बारिश में कमी की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक त्रिभुज कुमार सिंह के अनुसार इस बार ला-नीनो परिस्थितियां तटस्थ स्थिति की ओर बढ़ रही हैं, जिससे बारिश में भी कमी आने की संभावना है। इसके चलते गर्मी का असर अधिक रहेगा और तापमान में गिरावट की संभावनाएं कम हैं।

Hindi News / UP News / UP Weather: प्रदेश में 2 दिन बाद प्रचंड गर्मी दिखाएगा अपना असर, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो