24 लोगों की हुई मौत
ज़िम्बाब्वे में बस और ट्रक के बीच हुई इस भीषण टक्कर की वजह से 24 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 17 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 7 लोगों ने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली।
30 लोग घायल
इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार इनमें से 12 लोगों की स्थिति गंभीर है। सरकार उठाएगी अंतिम संस्कार का खर्च
इस भीषण हादसे के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) ने पीड़ितों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय आपदा की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि सरकार ही पीड़ितों के सहायता से अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी।