भारत के हवाई हमलों का क्या है परमाणु कनेक्शन?
भारत ने 10 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में पाकिस्तानी हमलों का जवाब देते हुए पाकिस्तान में कई एयरबेस पर हवाई हमले किए, जिनमें सैन्य मुख्यालय के नज़दीक रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस भी शामिल है। इतना ही नहीं, भारतीय सेना ने सरगोधा में मुशाफ एयरबेस पर भी हवाई हमला किया। जानकारी के अनुसार नूर खान एयरबेस पर पाकिस्तान का परमाणु कमांड बेस है और मुशाफ एयरबेस के पास किराना हिल्स में पाकिस्तान की परमाणु स्टोरेज फैसिलिटी है।Operation Sindoor: कंधार विमान हाईजैक का एक और मास्टरमाइंड ढेर, भारत को मिली बड़ी कामयाबी
घबरा गए पाकिस्तान-अमेरिका
किराना हिल्स में पाकिस्तान की परमाणु स्टोरेज फैसिलिटी के पास भारत के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान और अमेरिका घबरा गए हैं। किराना हिल्स पर भारत का मिसाइल दागना कोई संयोग मात्र नहीं था, बल्कि साफ इशारा था कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार भी भारत की रेंज में है। भारत का हवाई हमला एक सुनियोजित कदम था। पाकिस्तान गया अमेरिकी विमान
जानकारी के अनुसार भारत के इस कदम के बाद से मामले की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान में एक अमेरिकी विमान देखा गया है। पाकिस्तान में अमेरिका को जो विमान देखा गया, वो अमेरिकी ऊर्जा विभाग प्रशासन का परमाणु आपातकालीन सहायता विमान (B350 AMS) है।
Indian Army Video: भारतीय सेना ने शेयर किया नया वीडियो, देखें कैसे आतंकियों के लॉन्चपैड्स किए तबाह
अमेरिकी ऊर्जा विभाग प्रशासन का विमान पाकिस्तान भेजने की वजह
अमेरिकी ऊर्जा विभाग प्रशासन का जो विमान पाकिस्तान गया है, उसके पीछे एक बड़ी वजह है। आइए उस पर नज़र डालते हैं।
◙ परमाणु रेडिएशन का पता लगाना और परमाणु भंडार का आकलन।
◙ हवा और धरती पर परमाणु रेडिएशन के लेवल का पता लगाना।