मरने वालों का आंकड़ा 2,000 पार
म्यांमार-थाईलैंड भूकंप (Myanmar-Thailand Earthquake) में मरने वालों का आंकड़ा 2,000 पार हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों की संख्या 2,056 हो चुकी है और इसके बढ़ने की आशंका बरकरार है। भूकंप के बाद सामने आई अमेरिकी रिपोर्ट ने इस दर्दनाक आपदा में करीब 10,000 लोगों की मौत की आशंका जताई थी।
3,900 लोग घायल
भूकंप की वजह से करीब 3,900 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों की संख्या भी बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
डरे हुए लोग सड़कों पर रहने को मजबूर
भूकंप के बाद म्यांमार में प्रभावित क्षेत्र में कई लोग सड़कों पर रह रहे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि अभी और आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं जिससे और नुकसान होने की संभावना है। इसी वजह से कई लोग घरों या इमारतों में रहने की बजाय सड़कों पर रह रहे हैं जिससे आफ्टरशॉक्स की स्थिति में तुरंत ही भागकर सुरक्षित स्थानों पर जा सके।