भारत के Budget 2025 पर पाकिस्तानी जनता ने दिया ऐसा रिएक्शन, सुनते ही छूट जाएगी हंसी
Pakistan Reaction on Indian Budget 2025: भारत ने नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत पाकिस्तान को छोड़कर अपने पड़ोसियों के लिए भी सहायता जारी की है। जिसमें बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव, मॉरिशस शामिल हैं।
Pakistan People reactions on India Union Budget 2025
Pakistan Reaction on Indian Budget 2025: भारत ने 2025-26 के वित्तीय वर्ष के लिए 50 लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट जारी किया है। इस बजट में भारत ने अफगानिस्तान, मालदीव, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश को सहायता के लिए भी बजट रखा है। लेकिन पाकिस्तान के लिए इसमें कुछ भी नहीं है। भारत के इस बजट को लेकर पाकिस्तान में काफी चर्चा हुई। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पाकिस्तान के लोगों ने भारत के इस बजट (Union udget 2025-26) पर ऐसा जोरदार रिएक्शन दिए हैं कि पाकिस्तान (Pakistan) की सरकार तक शर्म से झुक जाएगी। दरअसल पाकिस्तान की एक यूट्यूबर सना अमज़द ने पाकिस्तान के लोगों से भारत के बजट पर प्रतिक्रिया ली है। आइये आपको बताते हैं कि पाकिस्तानी आवाम ने इस बजट पर क्या कहा है।
पाकिस्तान के पास कर्मचारियों को देने तक को पैसे नहीं
एक पाकिस्तानी नागरिक ने इस पर कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) पाकिस्तान से बहुत मजबूत है। पिछली बार जो बजट पाकिस्तान में पेश हुआ था उसमें आधा बजट खर्चा जो हुआ उसे तो पाकिस्तान ने कर्ज से लेकर पूरा किया। इतना ही नहीं हर क्षेत्र में आवंटन करने के बाद तो पाकिस्तान के पास उसके कर्मचारियों को देने के लिए पैसे भी नहीं होते। वहीं भारत अब मिडिल क्लास के लिए बजट का ज्यादातर हिस्सा लेकर आता है। पाकिस्तान के इस नागरिक ने 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री करने की भी सराहना की।
खुद के सियासी मसलों में उलझा हुआ
वहीं एक और दर्शक ने कहा कि भारत बहुत ही अग्रेसिव और प्रोग्रेसिव मोड पर है। वहीं पाकिस्तान इस समय खुद अपने ही सियासी मामलों में उलझा हुआ है, जबकि पाकिस्तान इससे भी आगे जा सकता है, लेकिन पाकिस्तान के अपने घर के झगड़े ही नहीं खत्म हो रहे हैं। भारत पाकिस्तान का पड़ोसी है, दोनों देश आजादी के समय एक जैसे ही थे, लेकिन आज भारत कहां है और पाकिस्तान कहां है।
दूसरों के पास चंदा मांगने जाता है पाकिस्तान
एक और नागरिक ने कहा कि भारत की GDP पाकिस्तान से बहुत ज्यादा है, इस हिसाब से भारत अपना बजट लाता है। वहीं पाकिस्तान की सरकार के पास उनके अपने ही मसले इतने हैं कि उसमें ही उलझे रहते हैं और फिर इन्हें दूसरों के पास चंदा मांगने जाना पड़ता है, फंड मांगने जाना पड़ता है। पाकिस्तान कोई 2012 या 2020 में आजाद नहीं हुआ 1947 में भारत को आजादी मिली और पाकिस्तान अलग हुआ। तब से कितने लोगों ने पाकिस्तान पर हुकूमत की लेकिन हालत जस के तस हैं। पाकिस्तान फिजूल में भारत के साथ अपनी बराबरी की बात करता है, जबकि दूर-दूर तक वो भारत के आस-पास भी नहीं फटकता।
बता दें कि भारत ने नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत पाकिस्तान को छोड़कर अपने पड़ोसियों के लिए भी सहायता जारी की है। भारत ने बांग्लादेश के लिए 120 करोड़, मालदीव के लिए 600 करोड़, मॉरीशस को 500 करोड़, भूटान को 2150 करोड़ रुपए, नेपाल को 700 करोड़ रुपए की सहायता जारी की है। इसके अलावा अफ्रीकी देशों के लिए 225 करोड़ रुपए जारी किए हैं।