लागू हुआ तीन दिन का सीज़फायर
रूस और यूक्रेन के बीच तीन दिन का सीज़फायर लागू हो गया है। यह सीज़फायर 8 मई को मध्य-रात्रि से लागू हुआ और 11 मई तक प्रभाव में रहेगा। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर हमले नहीं किए जाएंगे। किस वजह से लागू हुआ सीज़फायर?
दोनों देशों के बीच इस तीन के सीज़फायर का ऐलान खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया है। दरअसल 8 मई को दूसरे विश्व युद्ध में ‘विक्ट्री डे’ माना जाता है। 1945 में इसी दिन दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ था। इसी अवसर पर हर साल कई वेस्टर्न देशों में ‘विक्ट्री डे’ का जश्न मनाया जाता है और इसी वजह से पुतिन ने तीन दिन के युद्ध-विराम का ऐलान किया। इस सीज़फायर के ज़रिए रूस यह भी देखना चाहता है कि यूक्रेन इस युद्ध में शांति के लिए कितना तैयार है। हालांकि यूक्रेन इसे रूस का ढोंग मानता है।