क्या बोले पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीफ ऑफ स्टाफ वालेरी गेरासिमोव से बात करते हुए कहा कि रविवार मध्यरात्रि तक रूसी पक्ष ईस्टर संघर्ष विराम की घोषणा करता है। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से भी ऐसा करने को कहा है। पुतिन ने युद्धविराम को मानवीय कारणों पर आधारित बताया। रूसी सैनिकों ने फिर किया कब्जा
वहीं सैन्य प्रमुख ने राष्ट्रपति पुतिन को बताया कि
रूसी सैनिकों ने अगस्त में किए गए हमले में कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन द्वारा कब्जा किए गए 99 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर पुनः कब्ज़ा कर लिया है। गेरासिमोव ने कहा कि कुर्स्क क्षेत्र के जिन इलाकों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने घुसपैठ की थी, उस क्षेत्र का बड़ा हिस्सा अब मुक्त हो गया है।
‘सैनिकों को किया आगाह’
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी खतरे को लेकर हमने सैनिकों को आगाह किया है, अगर दुश्मन की तरफ से युद्ध विराम के नियमों का उल्लंघन होता है तो हमारे सैनिक इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। हमले में गई थी 34 लोगों की जान
बता दें कि पिछले दिनों दो रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों ने उत्तरी यूक्रेनी शहर सुमी के मध्य में हमला किया, जिसमें 34 लोग मारे गए और 117 घायल हो गए, जो इस वर्ष यूक्रेन में हुआ सबसे घातक हमला था। हमले के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बयान में पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह हमला इस बात की दुखद याद दिलाता है कि राष्ट्रपति ट्रंप और उनका प्रशासन इस युद्ध को समाप्त करने के लिए इतना समय और प्रयास क्यों लगा रहा है।