24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले
यूक्रेनी एयरफोर्स ने जानकारी दी कि रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग जगह पिछले 24 घंटे में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इस दौरान रूस ने 623 हवाई हथियार लॉन्च किए। इनमें 339 ड्रोन्स, कई मानवरहित यूएवी और 26 क्रूज़ मिसाइलें शामिल हैं। यूक्रेनी एयरफोर्स ने 319 ड्रोन्स और 25 क्रूज़ मिसाइलें मार गिराए। कई यूएवी, यूक्रेनी एयरफोर्स के रडार में नहीं आए, तो कई इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर द्वारा रोक लिए गए।
13 लोगों की मौत
रूस के हवाई हमलों की वजह से यूक्रेन में 13 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस बारे में आज, शनिवार, 12 जुलाई को जानकारी दी।
46 लोग घायल
यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी कि रूस के हवाई हमलों की वजह से यूक्रेन में 46 लोग घायल भी हो गए। इनमें से कई घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, लेकिन अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।